Didi’s Goth

और अब दीदी के गोठ: विष्णुदेव सरकार का रेडियो प्रसारण, रविवार को पहली कड़ी…

schedule
2025-08-30 | 13:54h
update
2025-08-30 | 13:54h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Didi’s Goth  रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता मन की बात की तर्ज पर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार दीदी के गोठ कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह कार्यक्रम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से संबंधित है।

क्या है दीदी के गोठ

छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में विष्णुदेव साय सरकार ने यह पहल की है। राज्य सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक माना जा रहा है।

Didi’s Goth  कब से शुरू होगा दीदी के गोठ

छत्तीसगढ़ सरकार के विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त को होगा। इसका प्रसारण दोपहर सवा 12 बजे से होगा।

कहां होगा प्रसारण

दीदी के गोठ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ होगा। साथ ही इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग भी जुड़ सकेंगे।

दीदी के गोठ में क्या होगा

यह कार्यक्रम पूरी तरह ग्रामीण महिलाओं से जुड़ा होगा। दीदी के गोठ में स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की कहानियां सुनाई जाएंगी। प्रसारण में बताया जाएगा कैसे एक महिला ने संघर्ष और कठिनाइयों को पार कर अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूती हासिल की बल्कि समाज में भी एक नई पहचान बनाई।

Didi’s Goth  लाखों लखपति दीदी

छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाएं लखपति दीदी  बन चुकी हैं। उनका जीवन बिहान योजना से सकारात्मक रूप से बदला है। इनकी प्रेरणादायी कहानियां रेडियो की आवाज के जरिये हर गांव और हर घर तक पहुंचेंगी, ताकि दूसरी महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पकड़ सकें।

पंचायतों में विशेष व्यवस्था

दीदी के गोठ को सुनने के लिए राज्य के सभी पंचायतों और ग्राम संगठनों के साथ संकुल स्तर पर व्यवस्था की गई है। वहां समूहिक रुप से लोग इस कार्यक्रम का प्रसारण सुनेंगे।

chatur postAugust 30, 2025
236 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 05:16:39
Privacy-Data & cookie usage: