प्रमुख खबरें

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे की आमसभा 7 जुलाई को प्रस्‍तावित है

रायपुर में खड़गे की सभा

Mallikarjun Kharge रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कांग्रेस राज्‍य सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोलने की तैयारी में है। कांग्रेस ने इसी रणनीति के तहत पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रायपुर में आम सभा कराने का फैसला किया है। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे की सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

जानिए- रायपुर में कब होगी खड़गे की सभा

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे की आमसभा 7 जुलाई को प्रस्‍तावित है। इस सभा में प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। सभा में भारी भीड़ जुटाने की योजना है।

जानिए- रायपुर में कहां होगी खड़गे की सभा

राजधानी रायपुर कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खड़गे की आम सभा के लिए स्‍थान भी फाइनल कर लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने खड़गे की सभा के लिए जो स्‍थान तय किया है, वह साइंस कॉलेज मैदान है। बता दें कि सांइस कॉलेज मैदान काफी बड़ा है।

Mallikarjun Kharge  सचिन पायटल ने लिया तैयारियों का जायजा

खड़गे की सभा की तारीख और स्‍थान फाइनल करने के साथ ही कांग्रेस ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने आज प्रदेश के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ सांइस कॉलेज मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पायलट ने सभा को लेकर आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

ये नेता भी थे शामिल

प्रदेश प्रभारी पायलट के साथ सांइस कॉलेज मैदान में सभा की तैयारियों का जायजा लेने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व सीएम  भूपेश बघेल और पूर्व डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत अन्‍य नेता शामिल थे।

Mallikarjun Kharge  इन मुद्दों को लेकर आंदोलन की तैयारी

सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में हुई बैठक में पार्टी ने राज्‍य सरकार के खिलाफ बड़े स्‍तर पर आंदोलन करने का फैसला किया है। कांग्रेस खाद, बीज से लेकर कानून-व्‍यवस्‍था समेत अन्‍य विषयों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। युक्तियुक्‍तकरण के नाम पर स्‍कूलों को बंद करने को भी कांग्रेस मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

Back to top button