
Placement Staff कांकेर। जिला के सभी नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को सालाना बोनस दीपावली त्योहार के पहले वितरित करने की मांग कांकेर नगर के शांति नगर वार्ड के पार्षद ओमप्रकाश देवांगन ने की है।
30 दिन का कार्यकाल पूरा करने वाला बोनस का पात्र
आज जारी एक प्रेस बयान में देवांगन ने नगर निकायों पर श्रम कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी प्लेसमेंट कर्मचारी जो वर्ष में 30 दिवस अपना कार्यकाल पूरा करता है वे बोनस के पात्र हो जाते है, लेकिन किसी भी निकायों में इन कर्मचारियों को कोइ बोनस आज तक नहीं वितरित किया गया है।

Placement Staff कितना मलिना चाहिए बोनस
पार्षद देवांगन ने कहा कि बोनस संदाय अधिनियम 1965 के तहत सभी कर्मचारियों को सालाना वेतन के न्यूनतम 8.33 प्रतिशत और अधिकतम वेतन के 20 प्रतिशत की दर से बोनस मिलना चाहिए। इसके विपरीत प्लेसमेंट कर्मचारियों का प्रधान नियोक्ता नगर पालिका,नगर पंचायत है और कर्मचारियों को बोनस मिला या नहीं मिला यह निरीक्षण करने की जवाबदारी नगर पालिका की है।
राशि में घोटाला की आशंका
पार्षद देवांगन आशंका जताते हुए कहा कि यह भी असंभव नहीं है कि इन कर्मचारियों की बोनस की राशि नगर पालिका और नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार को जारी कर दिया गया हो और ठेकेदार उस राशि का घोटाला किया हो, इसकी भी जांच पड़ताल करने की आवश्यकता है।
Placement Staff एक माह के वेतन के बराबर मिले बोनस
उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों को न्यूनतम 8.33 प्रतिशत की दर से बोनस दिया जाएगा तो प्रत्येक कर्मचारी को उनके एक माह के वेतन के बराबर बोनस राशि मिलेगा। इस संदर्भ में पार्षद ने आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र सौंपा है साथ ही जिला श्रम पदाधिकारी को भी अपील किया है कि सभी निकायों में प्लेसमेंट कर्मचारियों को बोनस का भुगतान अविलंब किया जाए।




