DMF में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने विष्‍णुदेव सरकार की बड़ी पहल: रेत की भी होगी ऑनलाइन नीलामी

schedule
2025-10-05 | 14:13h
update
2025-10-05 | 14:13h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DMF  रायपुर। जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही विष्णुदेव साय सरकार ने डीएमएफ की ऑनलाइन मानिटरिंग शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को खनिज न्यास निधि का प्रभावित क्षेत्रों में उपयोग, कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता, सुशासन, प्रभावी संचालन और निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीएमएफ पोर्टल 2.0 का विमोचन किया।

इस पोर्टल में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की गाइडलाइनों के अनुरूप और छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधित 2025) में किए गए संशोधनों को शामिल किया गया है। नवा रायपुर में रविवार को आयोजित छत्तीसगढ़ माइनिंग कॉन्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री ने रेत खदानों की नीलामी के लिए पोर्टल का भी शुभारंभ किया।

खनिज ऑनलाइन पोर्टल 2.0 का किया शुभारंभ

खनिज विभाग ने खनिज ऑनलाइन पोर्टल 1.0 का उन्नयन कर 2.0 संस्करण तैयार किया है। अफसरों के अनुसार यह पोर्टल खनन प्रबंधन यात्रा में एक महत्तवपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह केवल तकनीकी उन्नयन नहीं, बल्कि राज्य की पारदर्शिता, जिम्मेदारी और विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। खनिज ऑनलाइन 2.0 छत्तीसगढ़ के खनन प्रबंधन को देश भर में एक मॉडल सिस्टम Model Systems के रूप में स्थापित करेगा और आने वाले वर्षों में राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

DMF  रेत खदानों के रिवर्स ऑक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

राज्य सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस Ease of Doing Business की अवधारणा को साकार करते हुए रेत खदानों की पारदर्शी और निष्पक्ष नीलामी के लिए भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम MSTC के साथ MOU किया है। साय ने रिवर्स ऑक्शन पोर्टल Reverse Auction Portal का शुभारंभ किया।

इस पहल से रेत खदानों का आवंटन तेज गति से होगा और प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को पर्याप्त मात्रा में रेत उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही राज्य की सरकारी और निजी अधोसंरचना परियोजनाओं के लिए रेत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।इसके अलावा, करोड़ों रुपये की रॉयल्टी Royalty एवं करों से राज्य के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

DMF गौण खनिज खदानों को मिला स्टार अवॉर्ड

मुख्य खनिजों Main minerals  की तर्ज पर राज्य में गौण खनिज minor minerals  खदानों में भी स्टार रेटिंग star rating  प्रणाली के अंतर्गत समुचित एवं वैज्ञानिक पद्धति से खनन को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। पर्यावरण प्रबंधन environmental management, प्रदूषण नियंत्रण pollution control और सुरक्षा मानकों का पालन कर बेहतर कार्य करने वाली 43 खदानों को स्टार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने खदान संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। इनमें 3 खदानों को 5 स्टार, 32 खदानों को 4 स्टार और 8 खदानों को 3 स्टार अवॉर्ड दिए गए।

chatur postOctober 5, 2025
216 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 02:28:42
Privacy-Data & cookie usage: