
Dr. Ravi Mittal रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक और आईएएस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय में काम करने का मौका मिला है। 2016 बैच के इस आईएएस को पीएमओ में उप सचिव बनाया गया है।
रवि मित्तल को मिली पीएमओ में पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस डॉ. रवि मित्तल की पोस्टिंग पीएमओ PMO में की गई है। डॉ. रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ में सीपीआर हैं डॉ. रवि मित्तल
2016 बैच के आईएएस डॉ. रवि मित्तल अभी छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के आयुक्त यानी सीपीआर हैं। अक्टूबर 2024 में उन्हें राज्य के सीपीआर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
नए सीपीआर की नियुक्ति का इंतजार
डॉ. रवि मित्तल के स्थान पर राज्य सरकार ने अभी नए सीपीआर की नियुक्ति नहीं की है। डॉ. रवि मित्तल के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा लंबे समय से चल रही थी।
मुख्यमंत्री के गृह जिला में थे कलेक्टर
डॉ. रवि मित्तल राज्य के जनसंपर्क आयुक्त बनने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के कलेक्टर थे। उन्हें कलेक्टर से सीधे राज्य का सीपीआर बनाया गया।
सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव
जनसंपर्क विभाग के आयुक्त के साथ ही डॉ. रवि मित्तल मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव भी हैं। करीब डेढ़ साल से वे सीपीआर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
तीन जिला पंचायतों के सीईओ
डॉ. रवि मित्तल ने रायपुर समेत तीन जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) रह चुके हैं। रायपुर के अलावा जिन जिला पंचायतों के डॉ. रवि मित्तल सीईओ रहे हैं उनमें महासमुंद और रायगढ़ भी शामिल हैं।




