Site icon Chatur Post

Dr Rohit Yadav IAS डॉ. रोहित यादव मिली बड़ी जिम्‍मेदारी: पावर सेक्‍टर के साथ सरकार की छवि भी संवारेंगे

Dr. Rohit Yadav डब्‍ल इंजन के साथ अब डब्‍ल सब्सिडी: ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव ने बताया नया कांसेप्‍ट....

Dr Rohit Yadav रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के ऊर्जा सचिव आईएएस डॉ. रोहित यादव को सरकार ने बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है। डॉ. रोहित यादव अभी ऊर्जा सचिव के साथ राज्‍य की दो सरकारी बिजली कंपनियों उत्‍पादन और वितरण के चेयरमैन भी हैं। पावर सेक्‍टर के साथ अब डॉ. रोहित यादव के कंधों पर सरकार की छवि संवारने की भी जिम्‍मेदारी आ गई है।

जनसंपर्क विभाग के बनाए गए सचिव

छत्‍तीसगढ़ में नए मुख्‍य सचिव विकासशील के पदभार ग्रहण करने के साथ ही बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। इसमें 14 आईएएस प्रभावित हुए हैं। इस फेरबदल में आईएएस डॉ. रोहित यादव का कद बढ़ाया गया है। डॉ. रोहित यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है। वे ऊर्जा विभाग के सचिव और बिजली कंपनियों के चेयरमैन बने रहेंगे।

Dr Rohit Yadav मुख्‍यमंत्री सचिवालय में इंट्री

डॉ. रोहित यादव हालांकि अभी मुख्‍यमंत्री सचिवालय में नहीं हैं, लेकिन उनके पास जो विभाग है उसके भारसाधक मंत्री मुख्‍यमंत्री ही हैं। डॉ. रोहित यादव के पास पहले से ऊर्जा विभाग है और अब जनसंपर्क विभाग की भी जिम्‍मेदारी मिल गई है। ये दोनों विभाग मुख्‍यमंत्री के पास है। ऐसे में माना जा रहा है कि डॉ. रोहित यादव की देर सबेर सीएम सचिवालय में एंट्री हो जाएगी।

पीएमओ में काम करके लौटे हैं डॉ. रोहित यादव

2002 बैच के आईएएस डॉ. रोहित यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री कार्यालय में पदस्‍थ रहे। प्रदेश में सत्‍ता परिवर्तन के बाद उनकी छत्‍तीसगढ़ वापसी हुई। राज्‍य में लौटते ही सरकार ने उन्‍हें ऊर्जा विभाग की जिम्‍मेदारी सौंप दी। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उनकी वापसी अक्‍टूबर 2024 में हुई थी।

Dr Rohit Yadav  ऊर्जा सेक्‍टर में बड़ी उपलब्धि

डॉ. रोहित यादव ने करीब एक साल पहले ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों की जिम्‍मेदारी संभाली। एक साल मे ही राज्‍य में बिजली की अधोसंरचना विकास की दिशा में कई ठोस काम हुए हैं। नए पावर प्‍लांट का भी काम शुरू हुआ है। राज्‍य में नए पावर प्‍लांट को लेकर भी कई एमओयू किए गए हैं। इधर, रुफ टाप सोलर प्‍लांट योजना में भी तेजी से काम हो रहा है।

Exit mobile version