Site icon Chatur Post

Droupadi Murmu छत्‍तीसगढ़ पहुंची राष्‍ट्रपति मुर्मू: बोलीं- देशवासियों को यहां से सिखनी चाहिए जीवन जीने की कला

Droupadi Murmu छत्‍तीसगढ़ पहुंची राष्‍ट्रपति मुर्मू: बोलीं- देशवासियों को यहां से सिखनी चाहिए जीवन जीने की कला

Droupadi Murmu रायपुर। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर छत्‍तीसगढ़ पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री के साथ ही राज्‍य सरकार के मंत्री व अन्‍य ने स्‍वागत किया।

राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का विशेष विमान जगदलपुर स्थित मां दंतेश्‍वरी एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमानल पर राज्‍यपाल रेमन डेका और मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने स्‍वागत किया।

एयरपोर्ट पर राष्‍ट्रपति का स्‍वागत करने वालों में केंद्रीय राज्‍य मंत्री तोखन साहू, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, राज्‍य सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्‍यप और बस्‍तर सांसद महेश कश्‍यप, विधायक व भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव और जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय शामिल थे।

इस कार्यक्रम में होगीं शामिल

राष्‍ट्रपति जगदलपुर में बस्‍तर पंडुम 2026 के उद्घाटन में शामिल होगीं। राष्‍ट्रपति उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जगदलपुर से ही नई दिल्‍ली रवाना हो जाएंगी।

बस्तर के लोगों से सीख सकते हैं जीवन जीने की कला

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बस्तर की सुंदरता को देखकर लगता है कि मां दंतेश्वरी ने स्वयं इसे अपने हाथों से सजाया है। मौसम बदलने के साथ प्रकृति मानो करवट लेती है और यहां के लोग उत्सव मनाते हैं। जब इस ऊर्वर धरती में किसान बीज छिड़कते हैं, तब यह पंडुम होता है। जब आम का मौसम आता है, तब यह पंडुम होता है। बस्तर के लोग जीवन को उत्सव के रूप में जीते हैं। जीवन जीने का यह तरीका सभी देशवासी बस्तर के निवासियों से सीख सकते हैं।

नक्‍सल हिंसा का उल्‍लेख

उन्‍होंने कहा कि बस्तर की सुंदरता और यहां की संस्कृति हमेशा से लोगों के आकर्षण का केंद्र रही है लेकिन दुर्भाग्य से चार दशकों तक यह क्षेत्र माओवाद से ग्रस्त रहा। इस कारण यहां के निवासियों ने अनेक कष्ट झेले। शिक्षा, व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास की आधारशिला है। मैं जब भी जनजातीय भाई-बहनों से मिलती हूं, उनको शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयत्न करती हूं।

बस्‍तर दशहरा

राष्‍ट्रपति ने कहा कि मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा जनजातीय संस्कृति और भाईचारे का अनूठा उदाहरण है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेते हुए स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करना है। विकास का वही मॉडल सफल है, जो विरासत को संजोते हुए आगे बढ़े।

शाम को आएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज शाम को छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह का विशेष विमान रायपुर में लैंड करेगा। वे कल छत्‍तीसगढ़ में रहेगें। शाह सोमवार को नई दिल्‍ली लौटेगें।

Exit mobile version