Site icon Chatur Post

Dry Day छत्‍तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब: जून में इस तारीख को बंद रहेगी दारु दुकान

Dry Day

Dry Day रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने ड्रा डे घोषित कर रखा है। जून की इस तारीख को राज्‍य में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान शराब बेचते पकड़े जाने पर कड़ी कार्यवाही हो सकती है।

जानिए.. जून में कब बंद रहेगी शराब दुकान

छत्‍तीसगढ़ में 11 जून बुधवार को शराब दुकानें बंद रहेगी। आबाकारी विभाग की तरफ से घोषित ड्रा डे की सूची में 11 जून भी शामिल है। 11 जून को कबीर जयंती है। इसी वजह से राज्‍य सरकार ने ड्रा डे घोषित किया है। इस दिन मांस-मटन की बिक्री पर भी रोक रहेगी।

मांस- मटन की बिक्री पर भी रहेगी रोक

11 जून को कबीर जयंती के अवसर पर पशु वध गृह भी बंद रहेंगे। इसके साथ ही मांस- मटन की बिक्री पर भी रोक रहेगी। इस संबंध में नगरीय क्षेत्रों में सभी नगर निगमों ने निर्देश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि 11 अगस्‍त को मांस-मटन की बिक्री प्रतिबंधित है। इसका उल्‍लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवही की जाएगी।

Dry Day  जुलाई में भी एक दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

जून के बाद जुलाई में भी एक दिन शराब दुकानें बंद रहेगी। जुलाई में जिस तारीख को शराब दुकानें बंद रहेगी वह 6 जुलाई है। इस दिन मुहरर्म है। यह तारीख भी राज्‍य सरकार की तरफ से घोषित ड्रा डे की सूची में शामिल है।

Dry Day  अगस्‍त में भी बंद रहेगी शराब दुकान

अगस्‍त में भी 15 तारीख को शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पूरे देश में ड्रा डे रहता है। बता दें कि  पूरे देश में 15 अगस्‍त और 26 जनवरी के साथ ही दीपावली और होली पर ड्रा डे रहता है। इसके अलावा स्‍थानीय स्‍तर पर राज्‍य सरकार अपने स्‍तर पर राज्‍य में ड्रा डे घोषित करती है।

Exit mobile version