DSP Transfer नक्‍सल मोर्चे पर भेजे गए 21 DSP, देखिए- PHQ का आर्डर

schedule
2025-06-11 | 19:35h
update
2025-06-11 | 19:35h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

DSP Transfer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार नक्‍सलियों के खिलाफ और आक्रामक अभियान चलाने की तैयारी में हैं। मार्च 2026 तक बस्‍तर से नक्‍सलवाद के खात्‍मे के संकल्‍प के साथ सरकार ने आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में सरकार ने बुधवार को एक साथ 21 उप पुलिस अधीक्षकों का बस्‍तर ट्रांसफर कर दिया है। एक दिन पहले सात आईपीएस अफसरों को बस्‍तर भेजा गया था।

नक्‍सलियों के आईईडी ब्‍लॉस्‍ट में गई एएसपी की जान

बता दें कि सोमवार को सुकमा जिला के कोंटा में नक्‍सलियों के आईईडी ब्‍लॉस्‍ट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए थे। इस घटना में एक एसडीओपी और थानेदार समेत कुछ जवान भी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद सरकार ने नक्‍सलियों के खात्‍मे के अभियान को और तेज करने का फैसला कर लिया है।

DSP Transfer बस्‍तर भेजे गए डीएसपी की यह है पूरी सूची

नरेश कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक    जिला बीजापुर

चंद्रशेखर ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक         जिला बीजापुर

विवेक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक           जिला बीजापुर

लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक        जिला बीजापुर

प्रमोद कुमार किस्पोट्टा, उप पुलिस अधीक्षक            जिला बीजापुर

चून्नू तिग्गा, उप पुलिस अधीक्षक             जिला बीजापुर

हरविंदर  सिंह, उप पुलिस अधीक्षक         जिला सुकमा

यशकरण द्वीप ध्रुव, उप पुलिस अधीक्षक  जिला सुकमा

गोपाल सिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक     जिला सुकमा

विपीन रंगारी, उप पुलिस अधीक्षक          जिला सुकमा

इंद्रभूषण सिंह, उप पुलिस अधीक्षक         जिला सुकमा

रमाकांत साहू, उप पुलिस अधीक्षक         जिला नारायणपुर

एम्ब्रोस कुजूर, उप पुलिस अधीक्षक         जिला नारायणपुर

Related Articles

सुशील मलिक, उप पुलिस अधीक्षक       जिला नारायणपुर

कुंज बिहारी नागे, उप पुलिस अधीक्षक     जिला नारायणपुर

बृजेश कुमार तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक               जिला दंतेवाड़ा

तूल सिंह पट्ट्टावी, उप पुलिस अधीक्षक   जिला दंतेवाड़ा

कमलेश्वर कुमार भगत, उप पुलिस अधीक्षक            जिला दंतेवाड़ा

सुरेश कुमार भगत, उप पुलिस अधीक्षक   जिला कांकेर

ओम प्रकाश कुजुर, उप पुलिस अधीक्षक  जिला कांकेर

नोहर लाल मण्डावी, उप पुलिस अधीक्षक               जिला कांकेर   

13 को आईजी बस्‍तर के कार्यालय में रिपोर्ट करने का निर्देश

पुलिस अफसरों के अनुसार बस्‍तर भेजे गए सभी डीएसपी हाल ही में निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक बने हैं। पदोन्‍नति आदेश पहले जारी हो गया था। अब उनका पोस्टिंग आर्डर जारी किया गया है। बस्‍तर भेजे गए सभी 21 डीएसपी को 13 जून को बस्‍तर में रेंज आईजी के कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

DSP Transfer एक दिन पहले सात आईपीएस भेजे गए थे बस्‍तर

बताते चलें कि बुधवार को सरकार ने सीएसपी के अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक प्रमोट हुए 8 आईपीएस अफसरों का भी ट्रांसफर आर्डर जारी किया था। इसमें एक आईपीएस को एसटीएफ बघेरा में पदस्‍थ किया गया है, जबकि बाकी सभी सात आईपीएस बस्‍तर संभाग के विभिन्‍न जिलों में एएसपी नक्‍सल ऑपरेशन के रुप में पदस्‍थ किए गए हैं।

chatur postJune 11, 2025
492 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 06:17:08
Privacy-Data & cookie usage: