राज्य

DSP ट्रांसफर: छत्‍तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी रैंक के अफसरों का ट्रांसफर, देखिए पूरी सूची

DSP रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य पुलिस के डीएसपी यानी उप पुलिस अधीक्षकों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। गृह विभाग ने जारी इस सूची में आठ अफसरों के नाम शामिल हैं। इन अफसरों को नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया है। इन्‍हें अलग-अलग थानों की जिम्‍मेदारी दी गई है।

2014 से 2022 बैच के अफसर शामिल

राज्‍य सरकार ने डीएसपी रैंक के जिन आठ अफसरों का ट्रांसफर किया है उनमें 2014 से 2022 बैच के अफसर शामिल हैं। इनमें 2014 बैच के तीन, 2015 के एक, 2016 के तीन और 2017 व 2019 बैच के एक-एक अफसर शामिल है। दो अफसर 2022 बैच के हैं।

 DSP  डीएसपी ट्रांसफर सूची

उप पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा  के पद पर काम कर  रहे जितेन्द्र कुमार खुटे (डीडी-2014) को दंतेवाड़ा भेजा गया है।

मनोज कुमार तिर्की (डीडी-2014) का पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, (बेमेतरा) जिला बेमेतरा से बीजापुर ट्रांफसर किया गया है।  

योगेश कुमार साहू (डीडी-2014) अभ उप पुलिस अधीक्षक डॉयल 112, रायपुर में पदस्‍थ हैं उन्‍हें कांकेर भेजा गया है।

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सक्ती, जिला सक्ती  के पद पर पदस्‍थ मनीष कुमार कुवर (डीडी-2015) का सुकमा स्‍थानांतरण किया गया है।

DSP  सिद्धार्थ बघेल (डीडी-2016) को (काईम) बिलासपुर जिला उप पुलिस अधीक्षक से बीजापुर ट्रांसफर किया गया है।

कोंडगांव में पदस्‍थ उप पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह (डीडी-2016)  को  गरियाबंद भेजा गया है।  

दुर्ग जिला में पदस्‍थ नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश कुमार पाटिल (डीडी-2017) को बीजापुर भेजा गया है।  

मिलिंद पाण्डेय को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, (बागबाहरा) जिला महासमुंद से बीजापुर स्‍थानांतरित किया गया है।

 DSP  सौरभ उइके (डीडी-2019) को पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (प्रतापपुर) जिला सूरजपुर से सुकमा भेजा गया है।  

जितेन्द्र कुंभकार (डीडी-2022) को उप पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाख, दंतेवाड़ा से दंतेवाड़ा जिला में पदस्‍थ किया गया है।  

DSP  अजय कुमार सिंह (डीडी 2022) उप पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर से नारायणपुर में ही पदस्‍थ किया गया है।

Back to top button