Durga Murti रायपुर। नवरात्रि में माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की तैयारी जोरशोर से चल रही है। गणेश उत्सव के दौरान AI मूर्तियों के जरिए हिंदू आस्था के साथ हुए खिलवाड़ को देखते हुए इस बार सर्व हिन्दू समाज अभी से सक्रिय हो गया है।
विश्वदिनी पांडेय, नीलकंठ त्रिपाठी, विक्रम केवलानी, भारती राठौर और विजय चौबे के नेतृत्व में आज हिन्दू संगठनों के लोगों ने कलेक्टर और SSP से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सर्व हिन्दू समाज ने AI के बहने हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को आगाह किया है। हिन्दू संगठनों के नेताओं ने कहा कि इस बार कहीं कुछ गड़बड़ हुआ तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
कलेक्टर और SSP को सौंपे गए ज्ञापन में सेवा हिन्दू समाज की तरफ से कहा गया है कि जिलाधीश महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को सर्वहिन्दू समाज की ओर से ज्ञापन सौंपा गयाजिसमे निम्न दिशा निर्देशों को पालन करने हेतु निर्देशित करने की मांग की गई
1) AI cute मूर्ति की स्थापना प्रतिबंध
2) छोटे कपड़े या किसी भी स्वरूप में माता जी की स्थापना नहीं न हो।
3) माता जी का जो वास्तविक स्वरूप है दसों भुजाओं अस्त्र शास्त्र से सुशोभित सिंह पर सवार वाली माता ही स्थापित हो।
4) किसी भी पंडाल में अश्लील गाने/नृत्य नहीं होने यदि पाए गए तो तत्काल समिति के ऊपर कार्यवाही हो।
5) माता के पंडाल, ज्वारा विसर्जन, माता जी की मूर्ति विसर्जन में कोई भी शराब पीकर नहीं आएगा। पाया गया तो तत्काल कार्यवाही हो।
6) माता के पंडाल में किसी भी प्रकार के अश्लील गाने,फिल्मी गाने, बजाते पकड़े गए तो तत्काल कार्यवाही हो।




