
e-KYC रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकारी की महतारी वंदन, कृषक उन्नति योजना समेत इसी तरह की अन्य योजनाओं को लेकर बड़ा अपडेट है। वित्त विभाग की तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें हितग्राहियों से 30 सितंबर से पहले सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।
ईकेवाईसी करना जरुरी
महतारी वंदन समेत इस तरह की विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्रोहियों के लिए ई केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया गया। इसके लिए 30 सितंबर तक की समय सीमा तय की गई है। वित्त विभाग से जारी आदेश में कहा गया है कि 30 सितंबर तक ई केवाईसी अनिवार्य रुप से कराया जाना है।

इन योजनाओं के लिए ईकेवाईसी जरुरी
वित्त विभाग ने जिन योजनाओं के लिए ई केवाईसी अनिवाय किया है उनमें कृषिक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, पांच एचपी तक कृषि पंपों को नि:शुल्क बिजली, हाफ बिजली योजना, एकल बत्ती कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, नमक, शक्कर और चना वितरण योजना, गुड़ वितरण योजना, दीनदयाल भूमिहीन एवं कृषि मजदूर कल्याण योजना, शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य स्वास्थ्य सहायकात योजना शामिल है।
जुलाई में जारी हुआ था पत्र
विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों का ई केवाईसी कराने के लिए वित्त विभाग ने 17 जुलाई को पहला पत्र जारी किया था। अब 25 अगस्त को दूसरा लेटर जारी किया गया है। यह लेटर सभी विभागों के प्रमुखों को जारी किया गया है। इसमें 30 सितंबर तक ई केवाईसी अनिवार्य रुप से पूरा कराने के लिए कहा गया है।
FAQ
Q महतारी वंदन के लिए केवाईसी कराने की अंतिम तारीख कौन सी है?
A महतारी वंदन योजना के लिए ई केवाईसी की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है।
Q 30 सितंबर तक किस- किस योजना के हितग्राहियों को केवाईसी कराना जरुरी है?
A छत्तीसगढ़ सरकार की सभी डॉयरेक्ट बेनिफिट वाली योजनाओं के लिए 30 सितंबर तक सत्यापन करना जरुरी है।
Q छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ कितनी महिलाओं को मिल रहा है?
A छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं की संख्या 70 लाख है।
Q महतारी वंदन योजना का बजट कितना है?
A महतारी वंदन योजना का बजट 8000 करोड़ रुपए है।
Q कृषक उन्नत योजना के हितग्राहियों की संख्या और बजट कितना है?
A कृषक उन्नत योजना के हितग्राहियों की संख्या 25.49 लाख है। इस योजना का बजट 12000 करोड़ रुपए है।
Q 5 एचपी तक नि:शुल्क बिजली कनेक्शन वाले कृषि पंपों की संख्या और बजट कितना है?
A कृषि पंपों की संख्या 6.96 लाख है। इसका बजट 3500 करोड़ रुपए है।
Q बिजली बिल हाफ योजना का लाभ वाले हितग्राहियों की संख्या कितनी है ?
A बिजली बिल हाफ योजना का लाभ 44.58 लाख है। इस योजना का बजट 1274 करोड़ रुपए है।
Q शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों की संख्या कितनी है?
A शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ पाने वाले 81 लाख परिवार है। इस योजना का बजट दो हजार करोड़ रुपए है।




