Earthquake in CG रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में गुरुवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जशपुर जिला में करीब चार से पांच मिनट तक धरती हिलती रही। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल गए। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
जशपुर के बगीचा क्षेत्र में सुबह करीब 7:31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी समय अंबिकापुर में भी लोगों ने भूकंप महसूस किया। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए।
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को आए भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। अंबिकापुर में क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।
बता दें कि अंबिकापुर संभाग के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं। हर साल दो- तीन बार भूकंप आ रहा है। प्राय: यह भूकंप अंबिकापुर, जशपुर और कोरिया क्षेत्र में आता है।
अंबिकापुर संभाग के अलग-अलग इलाकों में भूकंप आने को लेकर विशेषज्ञों की अलग-अलग राय है। कुछ इसके लिए क्षेत्र की कोयला और बाक्साइड खदानों की जिम्मेदार बताते हैं। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अबिकापुर क्षेत्र में काफी नदियां हैं। नदियों के कारण भूगर्भ में हलचल होती है।
बता दें कि एक दिन पहले रुस में भयंकर भूकंप आया है। इसकी तीव्रता 8 से ज्यादा मापी गई। इस भूकंप के कारण भयंकर तबाही हुई। सुनामी का खतरा भी लगातार बना हुआ है। रुस लेकर जापान और आस्ट्रेलिय तक अलर्ट जारी किया गया है। रुस में आए इस भूकंप के कारण काफी जनहानि हुई है।