
ED Raid रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। ईडी ने जिन स्थानों पर छापा मारा है उनमें आवास के साथ कार्यालय भी शामिल हैं। करीब चार स्थानों पर ईडी की जांच चल रही है।
सीजीएमएसी से जुड़ा है मामला
ईडी ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में जिस मामले में छापामारा है, वह छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (सीजीएमएसी) से जुड़ा है। ईडी ने जिसके यहां छापा मारा है, वह सीजीएमएसी का बड़ा सप्लायर है।
जानिए- कहां- कहां पड़ा ईडी का छापा
ईडी ने सीजीएमएससी के सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के कार्यालय और घर पर छापा मारा है। जांच की यह कार्यवाही मोक्षित कार्पोरेशन के चार ठिकानों पर चल रही है। इमसें तीन आवासीय परिसर भी शामिल है।
ED Raid इन लोगों के यहां पड़ा छापा
ईडी के छापे मोक्षित कार्पोरेशन के डॉयरेक्टरों के यहां पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार जांच की यह कार्यवाही मोक्षित कार्पोरेशन के डॉयरेक्टर्स जिनमें शशांक चोपड़ा, शरद चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा शामिल हैं, चल रही है।
सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा में चल रही है जांच
ईडी ने आज तड़के छापा मारा है। ईडी के साथ बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान भी है। पूरी कार्यवाही सीआरपीएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में चल रही है।
ED Raid ईओडब्ल्यू- एसीबी पहले से कर रही है जांच
बता दें सीजीएमएससी में मोक्षित कार्पोरेशन से जुड़े मामले की राज्य की एजेंसी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो भी कर रही है। इस मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीमें पहले ही छापे की कार्यवाही कर चुकी है। छह महीने के दौरान दोनों जांच एजेंसियां मोक्षित कार्पोरेशन और उसके डॉयरेक्टर्स के यहां पहले भी छापे की कार्यवाही कर चुकी है।




