मुख्य पृष्ठ

140 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला

ट्रांसपोर्ट करोबारी के यहां पहुंची टीम

ED Raid रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) फिर सक्रिय हो गई है। ईडी की अलग-अलग टीमों ने राज्‍य के 10 स्‍थानों पर छापा मार कार्यवाही की है। ये छापे छत्‍तीसगढ़ के चर्चित नागरिक आपूर्ति निगम (नान) में हुए घोटाला की जांच के सिलसिले में मारे गए हैं।

ट्रांसपोर्ट करोबारी के यहां पहुंची टीम

ईडी की एक टीम भिलाई हुडको निवासी सुधाकर राव के घर भी पहुंची है। सुधाकर राव राइस मिलर हैं। ईडी के चार अफसरों की टीम तड़के राव के घर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार ईडी की टीमें जांच के साथ ही पूछताछ भी कर रही है।

ED Raid  एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट से जमानत हुई खारिज

बता दें मामले के मुख्‍य आरोपियों में शामिल सेवानिवृत्‍त आईएएस डॉ. अलोक शुक्‍ला और अनिल टुटेजा की जमानत याचिका बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई है। इसके दूसरे ही दिन ईडी सक्रिय हो गई है।

आईएएस डॉ. शुक्‍ला के ठिकानों पर भी पहुंची ईडी

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम सेवानिवृत्‍त आईएएस डॉ. आलोक शुक्‍ला के भिलाई के तालपुरी स्थित आवास पर भी पहुंची है। इसके साथ ही राज्‍य के अलग-अलग 10 स्‍थानों पर ईडी की जांच की कार्यवाही चल रही है।

ED Raid  कस्‍टम मिलिंग में गड़बड़ी

ईडी के ये छापे राज्‍य में हुए कथित कस्‍टम मिलिंग घोटाला की जांच के लिए मारे गए हैं। बता दें कि राज्‍य में कस्‍टम मिलिंग में बड़े पैमाने पर  भ्रष्‍टाचार के आरोप लगे हैं। आरोप है कि जिन नंबरों के वाहनों से धान और चावल का परिवहन कागजों में दिखाया गया है, उनमें एम्‍बुलेंस और दो पहिया वाहन भी शामिल है।

140 करोड़ रुपए की गड़बड़ी का मामला

इस मामले में करीब 140 करोड़ रुपए के भ्रष्‍टाचार का आरोप लगा है। ईडी के साथ ही राज्‍य सरकार की एजेंसी ईओडब्‍ल्‍यू भी इस मामले की जांच कर रही है।

सोनी और चंद्राकर ने खोले राज

इस मामले में मार्कफेड के तत्‍कालीन एमडी मनोज सोनी और राइस मिलर्स एसोसिएशन के रोशन चंद्राकर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने मामले से जुड़े कई राज खोले हैं।

Back to top button