प्रमुख खबरेंमुख्य पृष्ठराज्य

ED raids in Chhattisgarh रायपुर और महासमुंद में 9 स्थानों पर ईडी का छापा, निशाने पर बिल्डर व शासकीय कर्मी

ED raids in Chhattisgarh रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे की सूचना आ रही है। ईडी की टीमें राज्य के दो शहरों में 9 स्थानों पर जांच कर रही है।

बिल्डर और जमीन कारोबारियों के यहां छापा

ईडी की यह कार्यवाही मुख्य रूप से बिल्डर और जमीन कारोबार से जुड़े लोगों के यहां पड़ा है। बताया जा रहा है कि पचपेड़ीनाका स्थित एक रियल इस्टेट कारोबारी और उनसे जुड़े लोगों के यहां छापा पड़ा है।

ED raids in Chhattisgarh सरकारी अधिकारी भी शामिल

ईडी के सूत्रों के अनुसार छापा बिल्डर और रियल इस्टेट कारोबारियों के साथ ही कुछ सरकारी कर्मचारियों के यहां पड़ा है। इसमें कुछ पटवारी और तहसीलदार शामिल हैं l

भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा घोटाला

रायपुर और महासमुंद में 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह तलाशी भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए ज़मीन अधिग्रहण में मुआवज़े के भुगतान में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।हरमीत खनुजा, उनके सहयोगियों, संबंधित सरकारी अधिकारियों और ज़मीन मालिकों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।.

Back to top button