Education छत्‍तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती: वित्‍त विभाग ने जारी की मंजूरी, शुरू होगी प्रक्रिया

schedule
2025-10-25 | 05:28h
update
2025-10-25 | 05:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Education रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। वित्त विभाग ने 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति प्रदान कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की उस घोषणा के अनुरूप है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे को मजबूत बनाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी।

ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भर्ती न केवल शिक्षण व्यवस्था को गति देगी बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी। साय ने वित्त विभाग की सहमति को ‘नए छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम’ बताया। 5000 पदों पर शिक्षा विभाग शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा।

दूर होगी शिक्षकों की कमी

इन पदों की पूर्ति से ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होगी। इससे शिक्षण की निरंतरता और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Education सुधार की दिशा में लगातार प्रयास

राज्य शासन ने पिछले कुछ महीनों में शिक्षा सुधार – से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विद्यालय भवनों के निर्माण, डिजिटल शिक्षा सामग्री के प्रसार और शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

शिक्षकों की कमी बड़ी चुनौती

प्रदेश में शिक्षकों की कमी लंबे समय से एक प्रमुख चुनौती रही है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता सीमित थी। नई भर्ती से इन क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बच्चों को अब अपने ही गांव और क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह पहल प्रदेश में शिक्षण के स्तर को राष्ट्रीय औसत के बराबर लाने में सहायक सिद्ध होगी।

Education बेहतर बनाने के प्रयास जारी

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण से लेकर छात्रवृत्ति, मध्यान्ह भोजन और छात्र हितैषी योजनाओं तक फोकस कर ही है। शिक्षक भर्ती की पहल – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर – छत्तीसगढ़’ की दिशा में एक निर्णायक – कदम साबित होगी।

युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा राज्य के विकास की सबसे सशक्त आधारशिला है। हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और हर विद्यालय में योग्य शिक्षक उपलब्ध हों। वित्त विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की सहमति उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। यह निर्णय न केवल शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त करेगा बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ाएगा।

शिक्षकों की कमी होगी दूर : ओ.पी. चौधरी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप शिक्षा को राज्य की शीर्ष प्राथमिकता बनाया गया है। वित्त विभाग द्वारा 5000 शिक्षकों के पदों की भर्ती की सहमति देना इसी संकल्प का हिस्सा है। इस निर्णय से स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी होगी। ग्रामीण व आदिवासी अंचलों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ेगी और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए शिक्षा जैसे मूलभूत क्षेत्र को संसाधन उपलब्ध कराना हमारी सरकार की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता दोनों है।

chatur postOctober 25, 2025
317 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
24.02.2026 - 22:21:02
Privacy-Data & cookie usage: