
Education रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार शिक्षकों की भर्ती के विज्ञापन को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रेसनोट जारी किया है। इसमें विभाग ने बताया कि यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल आयोजित करेगा। इसके लिए व्यापम को अधिकृत कर दिया गया है।
इन पदों पर होगी भर्ती
स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बताया गया है कि राज्य में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पांच हजार पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया पूरी
विभाग की तरफ से बताया गया है कि व्यापम को परीक्षा के लिए अधिकृत करने के साथ ही विज्ञापन जारी करनी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इससे संबंधित सभी जरुरी दस्तावेज व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। विभाग ने बताया कि 2023 की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।
फरवरी में ही शुरू होगी प्रक्रिया
स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू की जाएगी है। व्यापम लिखित परीक्षा लेगा। आगे की प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग करेगा।
इस वजह से हो रही भर्ती
विभागीय अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री Vishnu deo sai के निर्देशों के बाद, यह भर्ती राज्य के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए की जा रही है। शिक्षा विभाग के इस फैसले से राज्य भर के सरकारी स्कूलों में टीचरों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया के बारे में डिटेल्ड गाइडलाइंस Detailed Guidelines आने वाले दिनों में जारी की जाएगी।
युवाओं को मिलेगा अवसर
Chhattisgarh के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के माध्यम से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। खास बात यह है कि इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक Assistant Teacher और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पद शामिल किए जा रहे हैं, जिससे अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।
सुलझ गया 2023 का मामला
बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक सीधी भर्ती 2023 अंतर्गत सहायक शिक्षक Assistant Teacher पद के पांचवें चरण की भर्ती प्रक्रिया में न्यायालय के निर्देशानुसार सेवा समाप्त किए गए 2621 B.Ed. अर्हताधारियों के स्थापन पर D.Ed. अर्हताधारियों अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर प्रदान किया गया है।




