Education शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में CM का बड़ा निर्देश: शिक्षकों के पांच हजार पदों पर भर्ती इस महीने जारी होगा विज्ञापन

schedule
2026-01-22 | 15:28h
update
2026-01-22 | 15:28h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Education  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पांच हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए पांच हजार स्वीकृत पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षकों के पांच हजार पदों पर होने वाली यह भर्ती व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से की जाएगी।  शिक्षकों की बड़े स्तर पर होने वाली इस भर्ती के लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने पूरी भर्ती को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

अफसरों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भर्ती से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस भर्ती को शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 नाम दिया गया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा-2023 की प्रतीक्षा सूची की मान्यता नहीं बढ़ाई जाएगी।

अफसरों ने बताया कि इसके पिछले वजह यह है कि पिछले वर्षों में उत्तीर्ण युवाओं को भी शासकीय सेवा में आने का मौका दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेज़ी से उठाए जाएंगे।

chatur postJanuary 22, 2026
220 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
17.02.2026 - 14:32:06
Privacy-Data & cookie usage: