शिक्षा

Education छत्‍तीसगढ़ में बढ़ सकती है स्कूलों की छुट्टियां? छुट्टी बढ़ाने की मांग पर CM ने दिया यह उत्‍तर..

Education  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूलों में ग्रीष्‍मकालीन अवकाश 15 जून को समाप्‍त हो गया है। सोमवार स्‍कूल फिर से खुलने हैं। 16 जून को राज्‍य के सभी शासकीय स्‍कूलों में प्रवेश उत्‍सव मनाने का फैसला किया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से निर्देश भी जारी हो गया है। इस बीच गर्मी को देखते हुए शिक्षक संगठनों की तरफ से अवकाश और बढ़ाने की मांग की जा रही है। अवकाश बढ़ाने की मांग पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय का  जवाब आया है।

Education  जानिए.. स्‍कूलों की छुट्टियां बढ़ाने पर क्‍या कहा मुख्‍यमंत्री ने

राजधानी के नए सर्किट हाउस में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय से मीडिया ने शिक्षक संगठनों की तरफ से ग्रीष्‍मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग पर सवाल किया। मुख्‍यमंत्री वहां 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले श्रमिकों के बच्‍चों को पुरस्‍कृत करने पहुंचे थे। गर्मी की छुट्टी बढ़ाने के सवाल पर मुख्‍यमंत्री ने स्‍पष्‍टतौर पर कुछ नहीं कहा। जब मीडिया ने पूछा कि गर्मी को देखते हुए क्‍या सरकार र्गीष्‍मकालीन अवकाश बढ़ाएगी। इस पर मुख्‍यमंत्री साय ने केवल इतना कहा कि विचार करेंगे।

Education  विभाग की तैयारी पूर, यानी कल से खुलेंगे स्‍कूल

इधर, स्‍कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार से स्‍कूल खोलने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी स्‍कूलों में साफ-सफाई और रंग- रोगन का काम पूरा हो चुका है। विभाग की तरफ से सभी स्‍कूलों को 16 जून को शाला प्रवेश उत्‍सव मनाने के निर्देश प्रसारित किए जा चुके हैं। अफसरों ने बताया कि ग्रीष्‍मकालीन अवकाश में वृद्धि की फिलहाल कोई संभावना नहीं दिख रही है। वैसे भी गर्मी कम हो चुकी है। तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच चल रहा है। बारिश की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में छुट्टी बढ़ाने का कोई सवाल ही नहीं है, यदि गर्मी बढ़ती है तो इस पर विचार किया जा सकता है।

Back to top button