Education छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी घोषणा: कॉलेज में पढऩे वाली छात्राओं को सरकार देगी 30 हजार रुपए

schedule
2025-09-29 | 15:12h
update
2025-09-29 | 15:12h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Education  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की कॉलेज छात्रों के हित में बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने राज्य की कॉलेज में पढऩे वाली छात्राओं को 30 हजार रुपए देने का फैसला किया है। यह राशि उन्हें सलाना दी जाएगी।

सरकारी स्कूलों से 12वीं की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को मिलेगी राशि

यह योजना सरकारी स्कूल Government school से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए शुरू की है। योजना के तहत कालेज में पढ़ाई के लिए सरकार सालाना देगी 30 हजार रुपए देगी।

Education  उप मुख्यमंत्री ने की घोषणा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव Arun Sao ने बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होकर कॉलेज College में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए सरकार हर साल 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता Financial assistance के रूप में दिया जाएगा।

  इस वजह से शुरू की जा रही है योजना

उपमुख्यमंत्री Deputy Chief Minister ने कहा कि  इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अवसरों को बढ़ाना और छात्राओं की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की छात्राएं उच्च शिक्षा Higher educationकी ओर बढ़ें और किसी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें। इस योजना से हर छात्रा कॉलेज में बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।

Education जल्द शुरू होगा पंजीयन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि इस योजना के लिए जल्द ही पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राओं को ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा जो छात्राएं योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें दस्तावेज़ जमा कर आवेदन करना होगा।

आसान और पारदर्शी होगी प्रक्रिया

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रखी जाएगी। राज्य सरकार की यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में महिला सशक्तिकरण और अवसर समानता को भी मजबूत करेगी। योजना के तहत छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई जारी रखते हुए आर्थिक रूप से भी सुरक्षित रहेंगी।

chatur postSeptember 29, 2025
256 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 07:41:33
Privacy-Data & cookie usage: