Site icon Chatur Post

Education नए शिक्षा मंत्री का अभिनंदन:  शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

Education नए शिक्षा मंत्री का अभिनंदन: शालेय शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

Education  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की ओर से रविवार को प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे के नेतृत्व में प्रदेश नए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का फूलमाला और गुलदस्तों से जोरदार अभिनंदन किया गया।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव भी सभी पदाधिकारियों से आत्मीयता से मिले और उनकी बातें सुनी। संगठन ने नए शिक्षामंत्री से उम्मीदें जताते हुए कहा कि बेपटरी पर चल रहे शिक्षाविभाग को जल्द ही पटरी पर लाकर इसे समुन्नत बनाने व प्रशासनिक अराजकता को खत्म कर शिक्षकों की समस्याओं का उचित प्रयास भी करेंगे।

शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का स्वागत करने वालों में प्रमुख प्रदाधिकारियो में वीरेंद्र दुबे(प्रांताध्यक्ष), धर्मेश शर्मा(प्रांतीय महासचिव) चंद्रशेखर तिवारी(कार्यकारी प्रांताध्यक्ष),विष्णु शर्मा(उपाध्यक्ष),जितेंद्र शर्मा(प्रांतीय मीडिया प्रभारी) अतुल अवस्थी , कृष्णराज पांडेय , अजय वर्मा , घनश्याम पटेल , तिलक सेन,खेमन साहू , द्वारिका भारद्वाज,भेमराज देवांगन, प्रताप धनकर , वेद राम जांगड़े,विजय बेलचंदन,अशोक देशमुख, योगेश वर्मा, उमेश चंद्राकर,मिलेश्वर देशमुख, रविकांत देवांगन,राकेश ठाकुर, रोहित देशमुख ,अभिनव शर्मा सहित सैकडों शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद थे।

Education 20 को बने हैं मंत्री

गजेंद्र यादव 20 अगस्‍त को हुए विष्‍णुदेव साय कैबिनेट के विस्‍तार में मंत्री बने हैं। दुर्ग विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता अरुण वोरा को हरा कर पहली बार विधायक बने गजेंद्र यादव को मुख्‍यमंत्री ने स्‍कूल शिक्षा विभाग की कमान सौंपी है। पहले यह विभाग राज्‍य के सबसे वरिष्‍ठ मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के पास था। रायपुर सांसद चुने जाने के बाद अग्रवाल ने मंत्री पर छोड़ दिया। इसके बाद स्‍कूल शिक्षा विभाग मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के पास था।

Exit mobile version