Education छत्‍तीसगढ़ में पढ़ाने के साथ शिक्षक करते हैं ये भी काम: सरकार ने विधानसभा में दी 26 कार्यों की सूची

schedule
2026-02-25 | 08:27h
update
2026-02-25 | 08:27h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Education रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सरकारी स्‍कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों से सरकार दूसरे भी काम ले रही है। इसके लिए शिक्षकों के मोबाइल पर एप्‍लीकेशन भी डाउन लोड करना पड़ता है। यह मामला विधानसभा में आया है।

कांग्रेस विधायक ने पूछा सवाल

कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने इस पर स्‍कूल शिक्षा मंत्री से सवाल किया था।

प्रदेश में संचालित शासकीय शालाओं के शिक्षक वर्तमान में अध्यापन के अलावा उच्च कार्यालयों के निर्देशानुसार कौन-कौन से विभागीय/शासकीय ऑनलाईन कार्य संपादित कर रहें हैं?

बीते 02 वर्षों में इन्हें विभागीय/शासकीय कार्यों के संपादन के लिए इनके निजी मोबाईल फोन पर कौन-कौन से मोबाईल एप्लीकेशन्स इंस्टाल करने के लिए निर्देशित किए गए हैं?

क्या विभाग प्रमुख के हस्ताक्षरयुक्त विभागीय पत्र के बिना मात्र व्हाटसएप और अन्य मैसेंजिंग एप के माध्यम से प्राप्त विभागीय आदशों/निर्देशों संबंधी सूचना मान्य है? क्या इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी किया गया है?

स्‍कूल शिक्षा मंत्री ने दी यह जानकारी

इस प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षकों से कराए जा रहे कार्यों की सूची दी है।  उन्‍होंने अपने लिखित उत्‍तर में बताया है कि भारत सरकार अथवा राज्य शासन से अतिआवश्यक जानकारियों के लिए ई-मेल, व्हाट्सअप पर निर्देश दिए जाते हैं जिसे समयानुसार लिखित आदेश में परिवर्तित कर दिया जाता है।

शिक्षकों के निजी मोबाइल पर ये एप्‍लीकेशन कराए गए डाउनलोड

MMSGA,

MDM (PM Poshan),

C.G. VSK App.

PM e-vidya,

Text book scaning App.

SIR, Diskha App.

Nishtha App छत्‍तीसगढ़ में शिक्षक कर रहे हैं ये काम

शाला की मूलभूत, शिक्षकीय एवं विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी दर्ज करना।Udise Plus
शिक्षकों पदस्थापना संबंधी जानकारीVibhagiya darparn
आत्मानंद शालाओं की मूलभूत, शिक्षकीय एवं विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी दर्ज करना।SAGES
सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को सुदृढ़ करनाVidyanjali
5 कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू किया गया एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रमPrerna
मान. प्रधानमंत्री जी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के लिए शिक्षक एवं विद्यार्थी का पंजीयनPPC
विद्यार्थी को छात्रवृत्ति के रूप में राशि प्रदाय किये जाने के लिएScholarship
छात्रों में देशभक्ति की भावना और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम प्रेरित करना।Veergatha
सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर सुधारने, समाजिक अंकेक्षण के माध्यम से स्कूलों की ग्रेडिंग करनाMMSGA
हरित आवरण को बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियानEk ped ma ke naam
पीएम पोषण योजना अंतर्गत विद्यालयों को दिये जाने मध्यान्ह की जानकारी दर्ज करना।MDM (PM Poshan)
शिक्षक एवं विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए।C.G. VSK
दीक्षा एप, स्वयंम प्रभा चैनल आदि के माध्यम से अध्यापन कार्य कराने के लिए।PM e-vidya
विद्यार्थियों को प्रदाय की गई निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के स्कैनिंग के लिए।Text book scaning
मतदाता सूची को अपडेट एवं शुद्ध करने के लिए चलाये जा रहे अभियानSIR
ऑनलाईन अवकाश आवेदन एवं ऑनलाईन अचल संपत्ति विवरण प्रविष्टHRMIS-Leave management Portal
स्वच्छ हरित विद्यालय पुरस्कार के लिए नामांकनSHVR Portal
15 वर्ष से अधिक के नागरिकों को साक्षर बनानाULLAS Portal
विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करनाDIKSHA
कक्षा 1-2 के प्रत्येक बच्चे को बुनियादी साक्षर और अंकगणित में निपुण बनानाNIPUNBHARAT
3 से 8 वर्ष के बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करनाE-JAADUIPITARA
एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण के माध्यम से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करनाNishtha
शिक्षा के अधिकार अंतर्गत निजी विद्यालयों में ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का सत्यापनRTE Portal
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के ऑनलाईन पंजीयन के लिएInspire Award

chatur postFebruary 25, 2026
20 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 08:34:12
Privacy-Data & cookie usage: