Site icon Chatur Post

Education प्राचार्य आरके वैष्‍णव ने ग्रहण किया पदभार: शिक्षकों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

Education प्राचार्य आरके वैष्‍णव ने ग्रहण किया पदभार: शिक्षकों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने किया गर्म जोशी से स्वागत

Education बेमेतरा।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुधेली, विकासखंड बेरला, बेमेतरा में आरके वैष्णव के प्राचार्य पद पर पदोन्नति पश्चात पदभार ग्रहण करने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के समस्त शिक्षकों, एसएमडीसी (School Management and Development Committee) सदस्यों और कर्मचारियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर वैष्णव को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

वरिष्ठ व्याख्याता वीरेंद्र कुमार दुबे ने इस अवसर पर कहा कि श्री वैष्णव का नेतृत्व और शैक्षिक अनुभव विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें पूरा विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

chaturpost.com के WhatsApp से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैलन पर जाने के बाद ऊपर दिख रहे फोलो को प्रेस जरुर करें

एसएमडीसी के सदस्यों ने भी प्राचार्य महोदय का स्वागत करते हुए विद्यालय को शैक्षणिक और भौतिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने आशा व्यक्त की है कि श्री वैष्णव के कुशल प्रशासन और नवाचारों के बल पर गुधेली विद्यालय एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित होगा।

यह नियुक्ति विद्यालय के लिए एक नया अध्याय है, जिसके तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय परिवार श्री वैष्णव के सफल और प्रेरक कार्यकाल की कामना करता है। आज शा. उ. मा. वि. गुधेली में प्राचार्य श्री वैष्णव को समस्त शिक्षक गण एवं विद्यालयीन स्टाफ वीरेंद्र दुबे, लक्ष्मी बघेल, सुरेंद्र वर्मा, संगीता नशीने, ज्ञानेश्वरी मिश्रा, सीमा टोप्पो, रीना घोष, कमलेश वर्मा, सुनील टंडन,

मोहनलाल कोसरे, अरुण चौधरी, मुकेश वर्मा, मीरा गोस्वामी, कुंजराम साहू, डी एल निषाद, ललिता वर्मा, सूरज देवांगन, प्रीतम लहरे, हिकेश्वर पाल, संतोष कुमार वर्मा, तरुण यादव, बसंती साहू, रोहन कुमार पाल, वैभव लोहिया एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिवा चौहान तथा सदस्य नेतराम परगनिहा, देवदत्त साहू, दिलेंद्र वर्मा, रामकुमार वर्मा, जित्तू साहू, पंकज साहू, शालानायक तुषार साहू, शालानायिका ममता यादव तथा समस्त छात्र छात्राओं के द्वारा प्राचार्य पद पर आसीन होने की अनेकानेक बधाईयाँ और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Exit mobile version