
Education रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का बुधवार को तीसरा दिन था। सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई। प्रश्नकाल में रसोईया और सफाई कर्मियों का मामला भी आया।
विधायक सावित्री मंडावी ने पूछा सवाल
स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत सफाई कर्मियों और रसोईयों का मानदेय बढ़ाने को लेकर विधायक सावित्री मंडावी ने प्रश्न किया था। उन्होंने पूछा कि क्या प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोईया और सफाई कर्मचारियों के मानदेय में 50 प्रतिशत की वृद्धि की कोई योजना प्रस्तावित है ?
उन्होंने पूछा कि यदि मानदेय बढ़ाने की योजना है तो कब तक बढ़ाया जाएगा?
विधायक मंडावी ने यह भी पूछा कि क्या मध्यान्ह भोजन रसोईया अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं?
उन्होंने जानना चाहात कि क्या हड़ताल के दौरान 02 रसोईयों की मौत भी हो गई है ? यदि हां तो क्या मृतक रसोईयों के परिजनों को शासन की ओर से क्षतिपूर्ति की गई ?
Education स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया यह उत्तर
कांग्रेस विधायक के इस प्रश्न का स्कूल शिक्षा मंत्री ने लिखित उत्तर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने लिखित उत्तर में कहा है कि सफाई कर्मियों और रसोईयों का मानदेय 50 प्रतिशत बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि मध्यान्ह भोजन रसोईया अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
दो रसोईयों की मौत के प्रश्न पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने लिखित उत्तर में कहा कि अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान रसोईयों की मौत धरना स्थल पर नहीं हुई है।




