Site icon Chatur Post

Education 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापम ने जारी कर दी तारीख: देखिए परीक्षा की संभावित तारीख

Education 5000 शिक्षकों की भर्ती के लिए व्यापम ने जारी कर दी तारीख: देखिए परीक्षा की संभावित तारीख

Education  रायपुर। छत्तीगसढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में पांच हजार पदों पर होने वाली भर्ती की संभावित तारीख जारी कर दी है। व्यापम की तरफ से इस संबंध में विज्ञप्ति जारी किया गया है।

टैक्‍स फ्री ब्रेकिंग न्‍यूज: विष्‍णुदेव साय सरकार ने इस फिल्‍म को किया टैक्‍स फ्री, सस्‍ती हो जाएगी टिकट

बता दें कि भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यवसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापम को अधिकृत किया है। हाल ही में इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से बयान जारी किया गया था।

जानिए- कब- कब होगी शिक्षकों की भर्ती

व्यवसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी संभावित तारीख के अनुसार तीन तरह की भर्ती होगी। इसमें सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता शामिल हैं। तीनों के लिए अलग- अलग लिखित परीक्षा होगा।

Education जानिए- कब आयोजित की जाएगी भर्ती परीक्षा

व्यवसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से जारी परीक्षा की संभावित तारीखों के अनुसार सहायक शिक्षक के लिए 11 अक्टूबर 2026 को परीक्षा हो सकती है। शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा की संभावित तारीख 25 अक्टूबर 2026 बताई गई है। इसी तरह व्यख्याता के पद के लिए 29 नवंबर 2026 की संभावित तारीख बताई गई है।

Exit mobile version