Site icon Chatur Post

Election महापौर और पार्षद प्रत्‍याशी चयन के लिए पहुंचे भाजपा के बड़े नेता, आज होगी बैठक..

Election महापौर और पार्षद प्रत्‍याशी चयन के लिए पहुंचे भाजपा के बड़े नेता, आज होगी बैठक..

Election  रायपुर। नगरीय निकाय (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत) में भाजपा के पार्षद, अध्‍यक्ष और महापौर प्रत्‍याशियों के नाम आज फाइन होने की उम्‍मीद है। पार्टी मुख्‍यालय में इसको लेकर आज बड़ी बैठक होने जा रही है। इसमें प्रदेश संगठन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से आज या कल में सूची जारी कर दी जाएगी।

प्रत्‍याशी चयन के लिए आज होने वाली बैठक के लिए राष्‍ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नीतिन नबीन, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय समेत सभी बड़े नेता रायपुर पहुंच चुके हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार सभी जिलों से प्रत्‍याशियों के नामों की सूची प्रदेश मुख्‍यालय पहुंच गई है। आज की बैठक में इस पर मंथन किया जाएगा। देर शाम तक सभी नाम फाइनल कर लिए जाने की उम्‍मीद है।  

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के सभी अवकाश निरस्‍त, देखिए शिक्षा विभाग का आदेश..

बता दें कि नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 22 जनवरी से शुरू हो चुकी है। नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी है। यानी नामांकन जमा करने में अब केवल चार दिन का समय रह गया है। ऐसे में पार्टी आज या कल में प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर देगी।

Election  यह भी पढ़ें- स्‍थानीय चुनावों में लगी आईएएस, आईएफएस के साथ राज्‍य सेवा के अफसरों की ड्यूटी

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में राज्‍य के आईएएस, आईएफएस और राज्‍य सेवा के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। राज्‍य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 33 जिलों में आब्‍जर्वर की नियुक्ति की है। 15 आईएएस अफसरों को आब्‍जर्वर बनाया गया है। वहीं, 9 आईएफएस के साथ 9 राज्‍य सेवा के अफसरों को आब्‍जर्वर बनाया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

Election  यह भी पढ़ें- आचार संहिता के बीच राज्‍य सेवा के अफसरों का ट्रांसफर

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की वजह से आचार संहिता लगा हुआ है। इसबीच राज्‍य सरकार ने राज्‍य सेवा के 9 अफसरों का ट्रासंफर आर्डर जारी किया है। अलग-अलग विभागों से स्‍थानांतरित किए गए इन अफसरों को जिलों में अपर, डिप्‍टी और संयुक्‍त कलेक्‍टर बनाया गया है। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

Exit mobile version