Elections 2026 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2026 में होने वाले नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और उप चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बैठक ली। यह बैठक नवा रायपुर स्थित आयोग के कार्यालय में हुई। इस बैठक में चुनाव से संबंधित तैयारियों, प्रशासनिक समन्वय और समयबद्ध कार्यवाही पर विचार- विमर्श किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग की इस बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव बसवराजू एस., विभाग के संचालक रिमिजियुस एक्का, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
आयोग की बैठक में बताया गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष के दो और पार्षदों के 15 पद रिक्त हैं। इन पर उप चुनाव कराया जाना हौ।
इसी तरह राजनांदगांव में नवग ठित नगर पंचायत घुमका, जांजगीर चांपा के नगर पंचायत बम्हनीडीह, सूरजपुर के नगर पंचायत शिवनंदनपुर और बालोद जिला में नवगठित नगर पंचायत पलारी में चुनाव होगा। इन नगर पंचायतों में अध्यक्ष के चार पद के साथ पार्षदों के 60 पदों के लिए चुनाव होगा।
इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायत में जनपद पंचायत सदस्य के पांच पद रिक्त हैं, जबकि 73 पंचायतों में सरपंच के पद खाली हैं। इस तरह अलग-अलग पंचायतों में पंच के 965 पद रिक्त हैं। अफसरों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत में कुल 1043 पदों के लिए चुनाव या उप चुनाव होना है।
बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रदेश नवगठित दो नगर पंचायतों में वार्डों का परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इन नवगठित नगर पंचायत में रायगढ़ जिला का तमनार और धमतरी जिला का नगर पंचायत बड़ी करेली शामिल है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की कार्यवाही पूरी होने के तुरंत बाद आयोग ने नई मतदाता सूची प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है।