Site icon Chatur Post

Electric Vehicle EV की सब्सिडी में बड़ा बदलाव: बड़े वाहनों की खत्‍म, छोटे में कटौती,  देखिए-नोटिफिकेशन

Electric Vehicle EV की सब्सिडी में बड़ा बदलाव: बड़े वाहनों की खत्‍म, छोटे में कटौती, देखिए-नोटिफिकेशन

Electric Vehicle रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) की नीति में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक ईवी वाहनों को बढ़ावा देने की नीति के तहत EV की खरीदी पर भारी भरकम सब्सिडी दी जा रही थी, लेकिन अब इसमें कटौती कर दी गई है।

जानिए..इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी क्‍या बदलाव हुआ

छत्‍तीसगढ़ में सरकार ने Electric Vehicles को बढ़ावा देने के लिए 2022 में नीति लागू की थी। इसे इलेक्ट्रिक व्‍हीकल पॉलिसी नाम दिया गया था। इसके तहत सभी तरह की ईवी वाहनों पर राज्‍य सरकार की तरफ से प्रोत्‍साहन (सब्सिडी) देने का फैसला किया गया था। इसके तहत सरकार की तरफ से 50 हजार रुपए से लेकर 50 प्रतिशत तक छुट दी जा रही थी।

Electric Vehicle  इन वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी पूरी तरह खत्‍म

नीति में बदलाव करते हुए राज्‍य सरकार ने कुछ वाहनों पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह समाप्‍त कर दिया है। इस संबंध में जारी अधिसूचना के अनुसार छत्‍तीसगढ़ में अब 20 लाख रुपए से अधिक मूल्‍य की ईवी पर सरकार कोई सब्सिडी नहीं देगी। यानी 20 लाख या उससे अधिक कीमत की वाहन खरीदने वालों को कोई रियायत नहीं मिलेगी।

हाईब्रिड वाहनों की खरीदी पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

छत्‍तीसगढ़ में हाईब्रिड वाहनों की खरीदी करने वालों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही थी, लेकिन राज्‍य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस सब्सिडी को भी समाप्‍त कर दिया है। यानी अब ऐसे वाहनों की खरीदी पर कोई प्रोत्‍साहन राशि नहीं दी जाएगी।

Electric Vehicle  छोटे ईवी की खरीदी पर कितनी मिलेगी सब्सिडी

छत्‍तीगसढ़ में अब तक छोटे इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर एक लाख 50 हजार रुपए तक सब्सिडी दी जा रही थी। राज्‍य सरकार ने इस श्रेणी की ईवी पर सब्सिडी फिलहाल समाप्‍त नहीं किया है, लेकिन इसमें कटौती कर दी है। राज्‍य सरकार की तरफ इसमें 50 हजार रुपए की कटौती की गई है। यानी अब डेढ़ लाख रुपए के स्‍थान केवल एक लाख रुपए ही मिलेगा।  

Exit mobile version