Electricity Bill बिजली बिल हाफ के बाद फ्लैट रेट का विकल्प भी खत्‍म: इस महीने बिजली बिल देगा झटके

schedule
2025-09-06 | 08:24h
update
2025-09-06 | 08:24h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Electricity Bill रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना बंद कर दी है। इसका असर सितंबर की बिजली बिल से दिखने लगेगा। नए मापदंडों के अनुसार बिलिंग शुरू हो चुकी है। इसको लेकर बिजली वितरण कंपनी ने अपने साफ्टवेयर में बदलाव कर दिया है।

400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ

छत्‍तीसगढ़ में अब तक 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ आ रहा था। यह योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने लागू की थी। अब इसे विष्‍णुदेव साय सरकार ने बंद कर दिया है। राज्‍य की भाजपा सरकार ने 100 यूनिट तक ही बिजली बिल हाफ देने का फैसला किया है।

101 होते ही पूरी बिलिंग

भाजपा सरकार ने 100 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ देने का फैसला किया है, लेकिन 101 यूनिट होते ही हाफ योजना खत्‍म हो जाएगी। इससे उपभोक्‍ता को 101 यूनिट का पूरा बिल देना होगा। हाफ योजना का लाभ 100 यूनिट या उससे कम खपत पर ही मिलेगा।

Electricity Bill  कंपनी के साफ्टवेयर में बदलाव

राज्‍य सरकार के फैसले के अनुसार बिजली वितरण कंपनी () ने अपने बिलिंग साफ्टवेयर सैप में बदलाव कर दिया है। कंपनी प्रबंधन की तरफ से एक सकुर्लर जारी करके इसकी जानकारी कंपनी के सभी अधीक्ष अभियंताओं और मैदानी कार्यालयों को दे दी है।

हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत किए गए परिवर्तन

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत (हॉफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा को परिवर्तित कर प्रतिमाह केवल 100 यूनिट तक की खपत करने वा पात्र उपभोक्ताओं को योजना का छूट देने का निर्णय लिया गया है।

1. बिलिंग माह अगस्त-2025 से 400 यूनिट की सीमा को बदलकर 100 यूनिट कर दिया गया है।

2. यदि खपत 100 यूनिट से अधिक है तो उपभोक्ता को 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिलेगा।

3. सौर ऊर्जा उपभोक्ताओं को ग्रिड से आहरित अधिकतम 100 यूनिट पर एनर्जी चार्ज, ऊर्जा शुल्क और एफपीपीएएस पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यदि आहरित यूनिट 100 यूनिट से अधिक है, तो उपभोक को यह लाभ नहीं मिलेगा।

4. बीपीएल उपभोक्ता को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। इसके बाद 31 से 100 यूनिट तक की यूनिट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

Electricity Bill  बीपीएल फ्लैट/एपीएल फ्लैट विकल्प को बंद किया गया है

बीपीएल और एपीएल उपभोक्ताओं के मामले में फ्लैट रेट का विकल्प भी बंद

टैरिफ श्रेणी LV1BPFSR25 और LV1BPLFL25 के अंतर्गत्त आने वाले उपभोक्ताओं को टैरिफ श्रेणी LV1BPLSR25 (बीपीएल मीटर्ड-30 यूनिट और 50 प्रतिशत एस.जी. रिबेट) में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।

इसी प्रकार, टैरीफ श्रेणी LV1DLF5R25 और LV1DLFLT25 के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं को टैरिफा श्रेणी LV1DL1SR25 (घरेलू सामान्य प्रयोजन एस.जी. 50 प्रतिशत छूट) में स्थानांतरित करने की आवश्यकता है।

chatur postSeptember 6, 2025
449 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 14:31:24
Privacy-Data & cookie usage: