Site icon Chatur Post

Electricity Bill ज्‍यादा खपत वालों को ज्‍यादा झटका: जानिए- 500 यूनिट का कितना आएगा बिल

Electricity Bill ज्‍यादा खपत वालों को ज्‍यादा झटका: जानिए- 500 यूनिट का कितना आएगा बिल

Electricity Bill रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में 1 जुलाई 2025 से बिजली की दरें बढ़ गई हैं। यानी अगस्‍त में आना वाला बिल बढ़कर आएगा। राज्‍य विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार को वित्‍तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली की नई दरों का ऐलान किया। इसमें सभी श्रेणी के उपभोक्‍ताओं की बिजली दरें बढ़ा दिया गया है।

जानिए- खपत के आधार पर घरेलू बिजली की दर

घरेलू बिजली बिल खपत के आधार पर तैयार होता है। खपत के अलग-अलग स्‍लैब बने हुए हैं। हर स्‍लैब की दर अलग-अलग है। इसमें जैसे- जैसे बिजली की खपत बढ़ती है, वैसे- वैसे बिजली महंगी होती जाती है।

घरेलू बिजली में कुल पांच स्‍लैब है। इसमें 0 से 100 पहला स्‍लैब है। इसके बाद 101 से 200, 201 से 400 और 401 से 600। इसके बाद 601 से अधिक की खपत का अलग स्‍लैब है।

जानिए- किस स्‍लैब में कितनी हुई बढ़ोतरी

स्‍लैब पुरानी दरनई दर वृद्धि ( दर प्रति यूनिट)
0-1003.94.10.2
101-2004.14.20.1
201- 4005.55.60.1
401-6006.56.60.1
600 से अधिक 8.18.30.2

बिजली बिल में ऊर्जा प्रभार के साथ यह भी जुड़ता है

घरेलू बिजली बिल में ऊर्जा प्रभार के साथ ही कई और चीजें शामिल रहती हैं। इसमें नियत प्रभार, वीसीए, सेस और अन्‍य टैक्‍स शामिल है। फिक्‍स चार्ज 5 किलोवाट के कनेक्‍शन पर प्रति किलोवाट 20 रुपए वसूला जाता है। यानी 5 किलोवाट पर 100 रुपए। ऊर्जा प्रभार और वीसीए का 11 प्रतिशत ड्यूटी। इसके साथ 10 पैसे प्रति यूनिट सेस लिया जाता है।

जानिए- 396 यूनिट तक की खपत पर अब कितना आएगा बिल

पहले 100 यूनिट की दर अभी 3.90 रुपए है। ऐसे में पहले 100 यूनिट का ऊर्जा प्रभार 390 रुपए हुआ।

इसके बाद 4.10 रुपए के हिसाब से दूसरे 100 यूनिट का 410 रुपए।

इसके बाद का स्‍लैब 5.50 रुपए का है। ऐसे में बाकी बचे 196 यूनिट का ऊर्जा प्रभार 1078 रुपए होगा।

इस तरह 396 यूनिट का कुल ऊर्जा प्रभार 1878 रुपए हो गया।

5 किलो वाट तक प्रति वाट 20 रुपए फिक्‍स चार्ज के हिसाब से 100 रुपए।  

10 पैसा प्रति यूनिट के हिसाब से 39.60 रुपए सेस हुआ।

11 प्रतिशत डृयूटी ऊर्जा प्रभार और वीसीए पर लिया जाता है। 396 यूनिट का ऊर्जा प्रभार 1878 रुपए हुआ है।

वीसीए पिछले महीने ऊर्जा प्रभार का 12.61 प्रतिशत वसूला जाता है। मान लें कि बीते महीने का ऊर्जा प्रभार 2036 है तो वीसीए 256 रुपए होता है।

इस तरह ड्यूटी 2134 रुपए पर लगेगा। इसका 11 प्रतिशत 235 रुपए हुआ।

इस तरह 396 यूनिट की खपत का बिल करीब 2508 रुपए के करीब होगा।

इसमें 400 यूनिट तक हाफ योजना के तहत लगभग 1100 रुपए की छूट मिलेगी।

ऐसे में 396 यूनिट का बिल करीब 1400 रुपए आ रहा है।

Electricity Bill   बिजली की नई दरों के बाद अब कितना आएगा बिल

अब पहले 100 यूनिट का बिल  410 रुपए और दूसरे 100 यूनिट का 420 रुपए होगा।

बाकी बचे 196 यूनिट का ऊर्जा प्रभार 1097.60 रुपए होगा।

इस तरह 396 यूनिट का कुल ऊर्जा प्रभार 1927.60 रुपए होगा।

पुरानी और नई दर में ऊर्जा प्रभार का अंतर 49.60 रुपए बढ़ गया।

इस बार भी वीसीए 256 रुपए मान लें तो कुल 2183.60 रुपए होगा।

नए बिल में 2183.60 पर 11 प्रतिशत ड्यूटी 240.19 रुपए होगा।  

500 यूनिट की खपत पर कितना बढ़ेगा बिल

500 यूनिट की खपत पर अभी ऊर्जा प्रभार 2550 रुपए आ रहा था। नई दरों के हिसाब से अगस्‍त में आने वाले बिल में 500 यूनिट की खपत पर ऊर्जा प्रभार 2610 रुपए हो जाएगा।

Exit mobile version