Site icon Chatur Post

Employees Association मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव: चर्चा में चश्‍मा भत्‍ता, प्रत्‍याशियों ने लगाई वादों की झड़ी

Employees Association मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव: चर्चा में चश्‍मा भत्‍ता, प्रत्‍याशियों ने लगाई वादों की झड़ी

Employees Association रायपुर। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में मंत्रालयीन कर्मचरी संघ के चुनावी की सगरर्मी तेज है। मतदान में अब महज दो दिन का वक्‍त रह गया है। संघ के चुनाव के लिए 17 सितंबर को मतदान होगा। प्रत्‍याशी वोटरों को रिझाने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में चुनावों में वादों और घोषणाओंकी झड़ी लग गई है। इसमें सबसे ज्‍यादा चर्चा चश्‍मा भत्‍ता की हो रही है।

अध्‍यक्ष पद के चार प्रत्‍याशी

मंत्रालीयन कर्मचरी संघ के सात पदों के लिए सात प्रत्‍याशी मैदान में हैं। इनमें अध्‍यक्ष पद के चार उम्‍मीदवार हैं। चुनाव में तीन पैनल है, जबकि बाकी निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं।

अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशियों में संघ के मौजूदा अध्‍यक्ष महेंद्र सिंह भी शामिल हैं। महेंद्र सिंह संगवारी पैनल से चुनाव लड़ रहे हैं।

चंद्रकांत पांडेय नव जागृति पैनल और हीरा चंद बघेल समधान पैनल से प्रत्‍याशी हैं। पैनल वाले इन पुरुष प्रत्‍याशियों को कांति सूर्यवंशी निर्दलीय प्रत्‍याशी के रुप में चुनौती दे रही हैं।  

Employees Association  चुनाव में लगी वादों की झड़ी

चुनावी मैदान में उतरे प्रत्‍याशियों ने वादों की झड़ी लगा दी है। इसमें कैशलेस मेडिकल सुविधा का वादा सभी पैनल और प्रत्‍याशी कर रहे हैं। इसी तरह कुछ अन्‍य सुविधाओं आदि के वाले कॉमन है। इन सबके बीच सबसे ज्‍यादा चर्चा चश्‍मा भत्‍ता की हो रही है।

चर्चा में चश्‍मा भत्‍ता

मंत्रालयीन कर्मचरी संघ के चुनाव में बड़े- छोटे वादों के बीच चश्‍मा भत्‍ता चर्चा में है। यह वादा नव जागृति पैनल की तरफ से किया गया है। पैनल के प्रत्‍याशियों का कहना हे कि मंत्रालय का पूरा काम ई फाइल के जरिये हो रहा है।

ऑनलाइन कामकाज के लिए सरकार की तरफ से बेहद छोटे स्‍क्रीन वाले कप्‍यूटर दिए गए हैं। इन कप्‍यूटरों में काम करने के लिए आंख गड़ाना पड़ रहा है। ऐसे में कम आयु वालों पर भी चश्‍मा चढ़ने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए सरकार से चश्‍मा भत्‍ता की मांग की जाएगी।

Employees Association  न्‍यायालयीन सेवा वालों को मिलता है चश्‍मा भत्‍ता

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि न्‍यायालयीन सेवा में चश्‍मा भत्‍ता का प्रावधान है। इसे देखते हुए मंत्रालीय के कर्मचारियों में भी चश्‍मा भत्‍ता मिलने की उम्‍मीद जागी है।  

Exit mobile version