Site icon Chatur Post

Employees Association मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन, 7 पदों के लिए अब तक 28 दावेदार

Employees Association मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव

Employees Association  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के चुनाव में आज (9 सितंबर) नामांकन का अंतिम दिन है। चुनाव की प्रक्रिया सात पदों के लिए चल रही है। अब तक 28 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव में कुल 778 सदस्‍य मतदान करेंगे।

मौजूदा अध्‍यक्ष समेत चार ने दाखिल किया अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन

संघ के अध्‍यक्ष पद के लिए अब तक चार लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें संघ के मौजूदा अध्‍यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत भी शामिल हैं।

सफल कार्यकाल के बाद समय पर चुनाव

वर्तमान कार्यकारिणी महेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व में 4 सितंबर 2021 को अस्तित्व में आई, 3 वर्ष का कार्यकाल और आगामी 6 महीने के समय में चुनाव होना होता है, इस लिहाज से वर्ष 2025 में चुनाव होना था और हो रहा है।

9 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद 2021 में हुआ था चुनाव

संघ के नियमानुसार तीन वर्ष के लिए कार्यकारिण का गठन होता है, लेकिन 2021 में करीब नौ वर्ष के लंबे इंतजार के बाद चुनाव हुआ था। 2013 में कीर्तिवर्धन उपाध्‍याय संघ के अध्‍यक्ष चुने गए। इसके बाद अलग-अलग कारणों से 9 साल तक चुनाव टाला गया।

Employees Association  अब तक इन लोगों ने दाखिल किया नामांकन

अध्यक्ष पद

1. महेन्द्र सिंह राजपूत

2. कांति सूर्यवंशी

3. चंद्रकांत पाण्डेय

4. हीराचंद बघेल

उपाध्यक्ष –

1. कृष्णलाल कश्यप

2. मनोज साहू

3. वीरेन्द्र मिर्चें

4. अजीश मीरे

5. संतोष त्रिपाठी

सचिव –

1. उमेश सिंह

2. शिव प्रजापति

3. महेश तिवारी

4. अनिल हरदेल

संयुक्‍त सचिव
  1.   दिनेश सिंह ठाकुर
  2. अमित कुमार वर्मा
  3. महेश बड़ा
  4. रविकांत बोरा
  5. धनेश्‍वर सिंह
कोषाध्‍यक्ष पद
  1. पवन कुमार साहू
  2. छवि राम साहू
  3. जलेश राम
Employees Association  सदस्‍य पद
  1. मोहनी राजपूत
  2. लोक नारायण शर्मा
  3. कुंदन लाल साहू
  4. इंद्रदेव दास
  5. दिव्‍यानी साहू
  6. भूपेंद्र कुमार साहू  
Exit mobile version