Engineer of the Year रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभियंता दिवस के अवसर पर बड़े कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त अभियंता आयोजन समिति करती है। इस समिति में प्रदेश के सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले इंजीनियर्स और उनके संगठन शामिल हैं।
संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के प्रभारी पीके खरे ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जी की स्थापित प्रतिमा, राजधानी रायपुर के नए सर्किट हाऊस के समीप स्थित विश्वेश्वरैया चौक सिविल लाईन पर उनकी 165वीं जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दो चरणों में होगा।
इंजीनियर खरे ने बताया कि अभियंता दिवस समारोह में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राज्य स्तर पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान से सम्मानित किया जाएगा। इंजीनियर ऑफ द ईयर-2025 का सम्मान प्रेक्टिसिंग इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आमंत्रित प्रविष्टियों को निर्धारित समिति द्वारा चयनित कर प्रदान किया जाएगा। यह अवार्ड विगत 26 वर्षों से प्रदान किया जा रहा है। प्रविष्टियां इंजी. योगेश शर्मा मो 9425207858, बी-47/48, लवकुश विहार, चौबे कॉलोनी, रायपुर को दिनांक 11 सितम्बर 2025 तक भेज सकते है।
संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के प्रभारी इंजीनियर खरे ने बताया कि अभियंता दिवस पर कार्यक्रम दो चरणों में होगा। सुबह विश्वेश्वरैया चौक पर महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा। अभियंता दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन संध्या 6 बजे बैठक सिविल लाईन के जल संसाधन विभाग परिसर में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम का द्वितीय सत्र संध्या 7 बजे से हॉटल बेबीलॉन केपीटल, जीई रोड, रायपुर जिसमें समस्त शासकीय/ अर्द्धशासकीय कार्य विभाग, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, आरडीए, नगर निगम, बीएसएनएल, अक्षय ऊर्जा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक, छ.ग. राज्य विद्युत कंपनी, निजी उद्योग / व्यवसाय और बड़े औद्योगिक संस्थान, मोनेट, हीरा, निको, वंदना, सारडा आदि छ.ग. फेडरेशन भनपुरी, उरला एसोसिएशन, उद्योग महासंघ सहित समस्त तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 1000 से अधिक अभियंता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त अभियंता संघ
छत्तीसगढ़ डिप्लोमा इंजिनियर्स एसोसिएशन
छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग सर्विसेज एसोसिएशन
छत्तीसगढ़ सहायक अभियंता संघ
छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ
छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ
प्रेक्टेसिंग इंजीनियर्स वेलफेयर एसोसिएशन
त्तीसगढ़ बिल्डर्स एसोसिएशन
आकाशवाणी
छत्तीसगढ़ उद्योग महासंघ
शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय
इंडियन सोसायटी ऑफ टेक्नीकल एजूकेशन
रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी
शासकीय महिला पालीटेक्निक
भारतीय दूरसंचार
उरला इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन
ट्रांसफारमर मेन्युफेक्चर एसोसिएशन
छत्तीसगढ़ इन्श्योरेन्स सर्वेयर्स एसोसिएशन
फेरो एलायज एसोसिएशन
नीको ग्रुप ऑफ इंजिनियर्स
इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियर्स
मोनेट ग्रुप ऑफ इंजीनियर्स
छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंण्डस्ट्रीज
छत्तीसगढ़ केवल्स एण्ड कंडक्टर एसोसिएशन