कर्मचारी हलचल

Engineer बिजली कंपनी के अस्‍पतालों की व्‍यवस्‍था नहीं सुधरी तो प्रदेशव्‍यापी आंदोलन की चेतावनी

Engineer रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की सरकारी बिजली कंपनी के अस्‍पतालों और डिस्‍पेंसरियों में अव्‍यवस्‍था को लेकर गुस्‍सा फूटने लगा है। सेवानिवृत्‍त विद्युत कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को बिजली कंपनी मुख्‍यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अब अभियंता कल्‍याण संघ ने भी इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

अभियंता कल्‍याण संघ के अध्‍यक्ष इंजीनियर एनआर छीपा ने बताया कि कंपनी के सभी अस्‍पतालों और डिस्‍पेंसरियों में भारी अव्‍यवस्‍था है। इसकी वजह से सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों और अधिकारियों को हो रही है। इंजीनियर छीपा ने बताया कि कंपनी के अस्‍पतालों और डिस्‍पेंसरियों में शुगर और बीपी तक की दवा नहीं है।

Engineer बाहर से दवा खरीदने पर नहीं मिलता पैसा

इंजीनियर छीपा के अनुसार कंपनी के मौजूदा अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर से दवा खरीदने या जांच कराने पर पैसा कंपनी की तरफ से मिल जाता है, लेकिन सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ऐसी कोई व्‍यवस्‍था नहीं है। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को अपनी जेब से दवा खरीदनी पड़ती है।

प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

अभियंता कल्‍याण संघ के अध्‍यक्ष इंजीनियर छीपा ने कहा कि अस्‍पतालों की व्‍यवस्‍था में यदि सप्‍ताहभर के भीतर सुधार नहीं हुआ तो संघ इसके खिलाफ प्रदेशव्‍यापी आंदोलन करेगा।

Back to top button