
Engineers Association रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ Diploma Engineers Association के प्रांतीय अध्यक्ष के लिए श्रीकांत बड़गैया Shrikant Bargaiah निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं दीपक निकुंज प्रांतीय महासचिव चुने गए।
संघ का चुनाव रविवार को हुआ, जिसमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, बिलासपुर Bilaspur, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा Korba और मड़वा के चारों उत्पादन प्लांट के अभियंताओं ने मतदान में शामिल हुए।
प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए Engineer श्रीकांत बड़गैया, सहायक अभियंता दुर्ग क्षेत्र, Engineer बीबी जायसवाल, सहायक अभियंता बिलासपुर क्षेत्र और Engineer सुरजीत कुमार गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता अंबिकापुर क्षेत्र ने नामांकन भरा। जायसवाल और गुप्ता ने नामांकन वापस ले लिया। इस पर Engineer बडगैंया निर्विरोध चुने गए।

प्रांतीय महासचिव पद के लिए Engineer कृष्णचंद जोशी, JE बिलासपुर क्षेत्र, Engineer दीपक निकुंज अंबिकापुर क्षेत्र और Engineer शादाब अहमद JE अंबिकापुर क्षेत्र ने नामांकन भरा। इनमें अहमद ने नामांकन वापस ले लिया। कृष्णचंद और दीपक के बीच चुनाव हुआ।
619 इंजीनियरों ने मतदान में हिस्सा लिया इसमें Engineer कृष्ण चंद जोशी को 235 वोट और Engineer दीपक निकुंज को 384 वोट प्राप्त हुए। Engineer दीपक निकुंज को 149 वोट से जीत दर्ज कर महासचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।
चतुरपोस्ट.कॉम के वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: कृपया चैनल पर जाने के बाद फालो को अवश्य प्रेस करें
चुनाव अधिकारी Engineer एसके राय और सहायक चुनाव अधिकारी Engineer एनके चंद्राकर ने चुनाव की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया। चुनाव सम्पन्न कराने में Engineer बीबी जायसवाल, समीर पांडे, गुलाब साहू, ओमप्रकाश पटेल, जितेंद्र गजेंद्र , दीप्टेन मुखर्जी , गिरीश श्रीवास्तव, स्वतंत्र सिरमौर अभिषेक साहू, अनिल वर्मा, नेमत सिन्हा, नरेश बाघमार मिनेश कुमार, प्रिंस मेश्राम सभी इंजीनियरों का विशेष योगदान रहा l
प्रांतीय अध्यक्ष Engineer श्रीकांत बड़गैया ने कहा कि नई टीम बनाकर प्रांतीय महासचिव के साथ संघ के सदस्यों की महत्वपूर्ण मांगों को पूरा कराने के लिए प्रयास करेगी।
यह है प्रमुख मांगें
Generation उत्पादन और वितरण कंपनी में कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता पद का प्रमोशन कोटा 70% बहाल करना।
उत्पादन और वितरण Distribution कंपनी में रुके जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन अविलंब कराना।
Generation उत्पादन कंपनी में कनिष्ठ अभियंता (मरम्मत ) को सी ऑफ नगदीकरण की सुविधा दिलाना।
कनिष्ठ अभियंताओं Junior Engineers को 5 KW भार तक का कनेक्शन स्वीकृति और बिल सुधार का अधिकार दिलाकर उपभोक्ता सुविधा में वृद्धि करना।
Engineers अभियंताओं पर हो रही अनावश्यक कार्यवाही को रोक।
लंबित जांच को शीघ्र पूर्ण करना आदि शामिल है।




