EOW Raid छत्तीसगढ़ में 10 स्थानों पर EoW का छापा: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में चल रही है जांच

schedule
2025-09-21 | 06:50h
update
2025-09-21 | 11:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

EOW Raid रायपुर। छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (eow) ने बड़ी कार्यवाही की है। ईओडब्ल्यू की टीमों ने राज्य के तीन शहरों में करीब 10 स्थानों पर छापा मारा है। मामला बड़े भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

शराब केरोबारियों के ठिकानों पर पहुंचीं ईओडब्ल्यू

अफसरों के अनुसार EoW ने राज्य के चर्चित शराब घोटाला की जांच के सिलसिले में यह छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू ने रविवार को जिन 10 स्थानों पर छापा मारा है उनमें 4 से ज्यादा रायपुर में है। ईओडब्ल्यू की एक टीम देवपुरी में भी जांच कर रही है।

EOW Raid दास और पुरोहित पिता पुत्र की गिरफ्तारी के बाद पड़े छपे

बता दें कि ईओडब्ल्यू ने कथित शराब घोटाला के मामले में सेवानिवृत्त IAS और तात्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने इसी मामले में रायपुर नामी होटल गिरिराज के संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को भी गिरफ्तार कर रखा है। इन दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

25 तक ईओडब्ल्यू रिमांड पर हैं तीनों आरोपी

कथित शराब घोटाला के आरोप में पकड़े गए निरंजन दास और पुरोहित पिता पुत्र इस वक्त ईओडब्ल्यू की रिमांड पर हैं। कोर्ट ने तीनों को 25 सितंबर तक के लिए रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंपा है।

EOW Raid पूछताछ के बाद छापा

सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू ने रविवार को राज्य के तीन जिलों में छापा मारा है। ये छापे निरंजना दास और पुरोहित पिता पुत्र से चल रही पूछताछ के बाद मेरे गए हैं। सूत्रों का कहना है कि तीनों से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं।

chatur postSeptember 21, 2025
273 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
22.02.2026 - 00:06:05
Privacy-Data & cookie usage: