
EPFO न्यूज डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भविष्य निधि जमा पर 2025-26 के लिए ब्याज दरों की घोषणा कर दी है। ईपीएफओ पर 2025-26 में 8.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यानी ब्याज की दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
2024 से है 8.25 प्रतिशत ब्याज दर
आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में ईपीएफ पर ब्याज दर 8.15 प्रतिशत थी। 2023- 24 में इसे बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया। इसके बाद से इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक में हुआ निर्णय
ईपीएफ की ब्याज दरें सोमवार को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में तय की गई। यह बैठक केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविय की अध्यक्षता में हुई। सीबीटी ने ब्याज की दर 8.25 प्रतिशत रखने की सिफारिश वित्त मंत्रालय से की है। अब वित्त मंत्रालय इसे मंजूरी देने के साथ ही अधिकृत रुप से जारी करेगा।
एकमुश्त माफी योजना को भी मंजूरी दी
CBT ने आयकर विभाग Incom Tax से मान्यता प्राप्त उन ट्रस्ट के मामले में संबंधित अनुपालन मुद्दों compliance issues को हल करने के लिए एकमुश्त माफी योजना one-time waiver scheme को भी मंजूरी दी है, जो अभी तक Employees Provident Fund और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के अंतर्गत नहीं आते हैं या जिन्हें छूट नहीं दी गई है। इसमें Finance Act, 2026 के प्रावधानों को भी ध्यान में रखा गया है। प्रस्तावित योजना का उद्देश्य प्रतिष्ठानों और न्यासों को एक निर्धारित छह महीने की अवधि के भीतर compliance के दायरे में लाना है।
छूट पर नई सरलीकृत मानक प्रक्रिया को मंजूरी
compliance ने EPF छूट पर नई सरलीकृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी है, जिसमें मौजूदा चार SOP और छूट नियमावली को एक व्यापक रूपरेखा में समेकित Consolidated किया गया है। इसका उद्देश्य अनुपालन compliance बोझ को कम करना है। SOP में पूर्व संचित राशि को ‘Surrender’ करने और स्थानांतरित करने के लिए पूरी डिजिटल प्रक्रिया digital process भी दी गई है।




