Examination छत्‍तीसगढ़ के हजारों बच्‍चों की छीन गई होली की खुशियां: चिंता में प्रशासन को कोस रहे पालक

schedule
2026-03-01 | 13:53h
update
2026-03-01 | 13:53h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Examination  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के हजारों बच्चों और उनके पालकों की होली की खुशियों पर परीक्षा भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस साल 04 मार्च को होली खेली जाएगी। इसी तारीख के आगे पीछे 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही केंद्रीय विद्यालय के होम एग्जाम भी होगें। इसी वजह से न केवल बच्चे बल्कि उनके पालकों की भी चिंता बढ़ गई है।

होलीका दहन के दिन 12वीं गणित का पर्चा

इस बार होलीका दहन 02 मार्च को होगा। इसी दिन 12वीं के बच्चों का गणित के साथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि (कला), गृह विज्ञान (कला), वाणिज्यिक गणित और औद्योगिक संगठन के मूल तत्व का पर्चा है। परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर सवा 12 बजे तक का है। 12वीं बोर्ड का ही 07 मार्च को समाजशास्त्र का पेपर होगा।

एक दिन बाद 10वीं के गणित का पेपर

माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से घोषित टाइम टेबल के अनुसार होले के ्रएक दिन बाद 06 मार्च को 10वीं के बच्चे गणित का पेपर देगें। परीक्षा का समय नौ से सवा 12 बजे का है।

केवी में होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद पेपर

राज्य में स्थि केंद्रीय विद्यालयों ने गजब ही कर दिया है। स्कूल प्रबंधन ने होली के एक दिन पहले और एक दिन बाद होम एग्जाम रखा है। ये परीक्षाएं छठवीं से लेकर 11वीं तक के बच्चे देगें।

  • टाइम टेबल के अनुसार 03 मार्च को केवी के सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारवही के बच्चे गणित, साइंस, कैमेस्ट्री, एकाउंट और भूगोल का पेपर देगें।
  • होली के अगले दिन 05 मार्च को छठवीं के बच्चे हिंदी का पर्चा हल करेंगे।
  • इसी तरह 06 मार्च को सातवींं, आठवीं, नौवीं और 11वीं के बच्चे हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, बॉयोलाजी और इकॉनामिक्स  का पेपर देगें।

पालकों में नाराजगी

परीक्षा के इस टाइम टेबल को लेकर पालकों में नारजगी है। पालकों का कहना है कि होली को लेकर छोटे बच्चों में ही ज्यादा उत्साह रहता है, लेकिन परीक्षा की चिंता में इस बार वे होली नहीं खेल पाएंगे। पालकों को भी घर के अंदर रहना पड़ेगा। स्कूल प्रबंधन को इस पर गंभीरता से विचार करते हुए होली के एक दिन पहले और बाद की परीक्षाओं को स्थगित कर देना चाहिए।

ईद के दिन भी पेपर

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने होली के आसपास परीक्षा  रखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि होली बड़ा त्योहार है, सरकार को पहले से मालूम था इसके बावजूद ऐसा टाइम टेबल बनाया गया है। होली के दौरान परीक्षा से न केवल बच्चों बल्कि उनके परिजनों पर भी अतिरिक्त दबाव महसूस कर रहे हैं। ईद के दिन भी परीक्षा रख दी गई है, यह पूरी तरह गलत है। सरकार को टाइम टेबल बदलना चाहिए।

विरोध के बाद माशिम ने बदला टाइम टेबल

राज्य के सरकारी स्कूलों ने भी नौवीं से 11वीं तक की कक्षाओं के लिए 27 फरवरी से 13 मार्च तक परीक्षा लेने का फैसला किया था। टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया था, लेकिन विरोध के बाद स्कूलों के होम एग्जाम 25 मार्च से छह अप्रैल तक आयोजित करने का फैसला किया गया है।

chatur postMarch 1, 2026
3 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
01.03.2026 - 13:59:06
Privacy-Data & cookie usage: