NPL में महिला टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत, इधर PHQ की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

schedule
2025-01-05 | 15:37h
update
2025-01-05 | 15:37h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

NPL नवा रायपुर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन ग्राम राखी के खेल मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन में संचालनालय,मंत्रालय, निगम,बोर्ड, आयोग के कर्मचारी- अधिकारी हिस्सा ले रहे है। हर मैच को देखने बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित हो रहे है।

NPL नवा रायपुर प्रीमियर लीग के संयोजक कमल वर्मा, सहसंयोजक जय कुमार साहू और संतोष कुमार वर्मा ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है, साथ ही शासकीय कार्यों के बोझ से समय निकालकर मानसिक, शारीरिक क्षमताओं में वृद्धि करना है। इस वर्ष आयोजन को लेकर नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में अभूतपूर्व उत्साह है।

आज का पहला मैच GST फाइटर 11 और आर्थिक एवं सांख्यिकीय महिला टीम के मध्य खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए GST फाइटर 11 ने 8 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। जिसमें ममता और सुमन ने 25 रन की पारी खेली।आर्थिक एवं सांख्यिकीय की टीम ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। इस तरह आर्थिक एवं सांख्यिकीय की महिला टीम ने शानदार जीत हासिल की। आरती वट्टी को धुंआधार बैटिंग करने के लिए वूमेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मैच GST 11 और नगरीय प्रशासन के मध्य खेला गया। GST 11 की टीम तेज शॉर्ट्स लगाते हुए 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर धुंआधार बैटिंग करते हुए 81 रन बनाए। विशाल स्कोर बनाने में नारायण दीप ने 34 और आशुतोष भोई ने 9 रन का योगदान दिया। नारायण दीप के आक्रामक बैटिंग के सामने नगरीय प्रशासन के बॉलर फीके पड़ गए।नगरीय प्रशासन की टीम 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 45 रन ही बना सकी। इस तरह GST 11 ने शानदार जीत हासिल की। GST 11 के नारायण दीप को शानदार बैटिंग करने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

NPL तीसरा मैच पुलिस मुख्यालय और राज्य सूचना के मध्य खेला गया। पुलिस मुख्यालय की टीम ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। जिसमें अजय और कमल पॉल की जोड़ी ने 74 रन की शानदार भागीदारी निभाई।राज्य सूचना की टीम 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 48 रन ही सकी। इस तरह पुलिस मुख्यालय ने मैच जीतकर एनपीएल में शानदार वापसी की एवं सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। पुलिस मुख्यालय के अजय को शानदार बैटिंग कर 45 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

NPL अंतिम मैच में वन विभाग और खाद्य औषधि विभाग के मध्य खेला गया। वन विभाग ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए। जिसमें भरत और रायसुमन ने 32 रन जड़े। खाद्य विभाग की ओर से दुर्गा ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं परमेश्वर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाएं।

खाद्य औषधि विभाग की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 42 रन ही बना सकी।वन विभाग के शानदार बॉलिंग और क्षेत्ररक्षण से खाद्य औषधि विभाग की टीम लड़खड़ा गई।वन विभाग की ओर से राकेश ने 8 विकेट देकर 3 विकेट झटके।विनोद ने 11 रन देकर 2 विकेट लिए। विजेता टीम वन विभाग के राकेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

आज के गरिमामय आयोजन के दौरान संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जय कुमार साहू,कार्यकारी अध्यक्ष एवं क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष कुमार वर्मा,धर्मेंद्र पटेल, प्रवीण सिंह, जगदीप बजाज,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, सोनाली तिड़के, विष्णु पाटेकर,राघव, रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।

chatur postJanuary 5, 2025
178 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
27.02.2026 - 20:24:23
Privacy-Data & cookie usage: