Federation फेडरेशन की 13 को राजधानी में बड़ी बैठक: प्रदेश संयोजक कमल वर्मा की अपील…

schedule
2025-08-09 | 06:54h
update
2025-08-09 | 06:54h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Federation  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन की बड़ी बैठक होने जा रही है। यह बैठक 13 अगस्‍त को दोपहर एक बजे होगी। बैठक राजधानी के शंकर नगर स्थित प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यालय में होगी।   

फेडरेशन की बैठक का एजेंडा

फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि बैठक में 22 अगस्त को घोषित कलमबंद, काम बंद आंदोलन की तैयारियों पर पर्यवेक्षक जानकारी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सभी संगठन के प्रांत अध्यक्ष आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सुझाव और मार्गदर्शन देंगे। उन्‍होंने बताया कि सुझावों के आधार पर फेडरेशन आवश्यक निर्णय लेगा।

कौन- कौन होगा बैठक में शामिल

कर्मचरी अधिकारी फेडरेशन की इस बैठक में फेडरेशन से संबद्ध संगठनों के प्रांत अध्‍यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे। बता दें कि फेडरेशन छत्‍तीसगढ़ के कर्मचरियों- अधिकारियों का सबसे बड़ा संयुक्‍त संगठन है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग स्‍तर के करीब 100 से ज्‍यादा संगठन शामिल हैं।  

Federation के प्रांतीय संयोजक की अपील

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने संबंद्ध संगठनों के सभी प्रांत अध्यक्ष व महामंत्री से बैठक में शामिल होने की अपील की है। उन्‍होंने कहा कि  सभी प्रांत अध्यक्ष अपना बहुमूल्य समय देकर बैठक में अवश्य पधारें, ताकि सकारात्मक और सर्वसम्मत निर्णय लिया जा सके। फेडरेशन की तरफ से लिया गया निर्णय सभी प्रांत अध्यक्षों पर मान्य होगा।

Federation  22 अगस्‍त को बड़े आंदोलन की तैयारी

उल्‍लेखनीय है कि फेडरेशन 22 अगस्‍त को बड़े आंदोलन की तैयारी में है। फेडरेशन ने 22 अगस्‍त को एक दिवसीय हड़ताल का ऐलान कर रखा है। फेडरेशन की तरफ से मोदी की गारंटी लागू करने की मांग की जा रही है।

 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश के शासकीय सेवकों से कई वादें किए थे। फेडरेशन की तरफ से 16 जुलाई को प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन किया गया था।

इस दौरान ब्‍लॉक से लेकर जिला स्‍तर तक मुख्‍यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद सरकार की तरफ से वार्ता की कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। ऐसे में फेडरेशन ने अलगे चरण के आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है।

आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ तैयारी

22 अगस्‍त के आंदोलन को सफल बनाने के लिए फेडरेशन की तरफ से पूरी ताकत के साथ तैयारी की जा रही है। फेडरेशन की तरफ से राज्‍य के सभी जिलों के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई है।  

chatur postAugust 9, 2025
521 2 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.03.2026 - 14:43:43
Privacy-Data & cookie usage: