प्रमुख खबरें

विष्णुदेव साय ने जताया आभार

एमपी के सीएम ने कहा- यह हमारा दायित्‍व

Flood in Bastar रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर संभाग के चार जिलों में बाढ़ के कारण सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है।  लोगों के सैकड़ों पालतू मवेशी और जीव बाढ़ के पानी में बह गए हैं। वहां के किसानों को भी नुकासन हुआ है। आपादा के इस घड़ी में पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से पांच करोड़ रुपए के साथ ही राहत सामग्री बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी गई है।

एमपी के सीएम ने कहा- यह हमारा दायित्‍व

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाढ़ के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि संकट के समय में हम हर संभव सहायता पहुंचाए। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से पांच करोड़ की सहायता राशि के साथ ही आवश्यक सामग्री भेजी जा रही है। डॉ. यादव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में मध्यप्रदेश अपने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा है कि आवश्यकता पडऩे पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।

Flood in Bastar विष्णुदेव साय ने जताया आभार

मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सहायता भेजने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। विष्‍णुदेव ने कहा कि दोनों राज्य न केवल पड़ोसी है बल्कि दोनों के बीच आत्मीय बंधन भी है। दोनों परिवार की तर हैं। आपदा की घड़ी में आपका (मोहन यादव) यह सहयोग निश्चित ही बस्तर संभाग के हमारे प्रभावितजनों को संबल प्रदान करेंगा।

Flood in Bastar संभाग के चार जिले हैं बाढ़ प्रभावित

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के चार जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और बस्तर जिला शामिल हैं। बाढ़ के कारण बेघर हुए लोगों के लिए चारों जिलों में 43 राहत शिविर बनाए गए थे। वहीं, 115 करोड़ रुपए से अधिक के अधोसंरचना के नुकसान का अनुमान है।

Back to top button