Foreign tour 8 दिन में 2 देशों की यात्रा करके लौटे विष्‍णुदेव: बोले- देश में 6 लाख करोड़ का निवेश आने…

schedule
2025-08-30 | 12:16h
update
2025-08-30 | 12:16h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Foreign tour रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय स्‍वदेश लौट आए हैं। 8 दिनों में उन्‍होंने दो देशों की यात्रा की। शनिवार को राजधानी लौटे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्‍होंने अपनी यात्रा के संबंध में विस्‍तार से जानकारी दी।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि 22 अगस्त से 29 अगस्त तक हमारी जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा आठ दिनों की रही। इस दौरान टोक्यो और ओसाका सहित कई शहरों का दौरा करने का अवसर मिला। जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है।

पीएम के दौरे से छह लाख करोड़ के निवेश की संभावना

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे से भारत में अगले दस वर्षों में लगभग छह लाख करोड़ रुपए का निवेश आने वाला है। यह देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा और छत्तीसगढ़ में भी औद्योगिक निवेश और विकास की एक नई ऊर्जा लेकर आएगा।

पीएम मोदी का मार्गदर्शन

विष्‍णुदेव ने कहा कि  हमारे हाल के जापान दौरे ने इस दिशा में राज्य को सीधे जोड़ने का काम किया है, और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की दूरदृष्टि व नेतृत्व हमें निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दे रहे हैं।

Foreign tour ओसाका वर्ल्ड एक्सपो पर बोले

विष्‍णुदेव ने कहा कि  हमने अपने पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक नीति के बारे में बताया। साथ ही सिरपुर के माध्यम से बौद्ध धर्म से प्रदेश के जुड़ाव को भी रखा। ढोकरा, कोसा जैसे हस्तशिल्प भी हमने प्रस्तुत किए। इस यात्रा में औद्योगिक कार्यक्रमों के साथ हमें जापान की संस्कृति को करीब से देखने का अवसर मिला।

विरासत और विकास का संतुलन

सीएम ने कहा कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो और पारंपरिक कला-लोकसंस्कृति से जुड़े अनुभवों ने दिखाया कि उन्होंने विरासत और विकास का सुंदर संतुलन बनाया है। इनसे हमें प्रेरणा मिली है कि छत्तीसगढ़ भी अपनी परंपरा और धरोहर को उद्योग व पर्यटन से जोड़कर नई पहचान और अवसर हासिल कर सकता है।

पूरी जानकारी जापानी में

विष्‍णुदेव ने कहा कि  एक्सपो में छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य था, जिसमें अपनी सारी जानकारी जापानी भाषा में देने की व्यवस्था की। इस पहल को सभी ने सराहा। इससे वहां लोगों को आसानी से सब कुछ समझ आया और उन्होंने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं को सराहा।

इस सेक्‍टर पर फोकस

सीएम ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, इलेक्ट्रानिक्स और EV जैसे सेक्टर के लिए छह निवेश प्रस्ताव सरताज फूड्स, एसएएस सान्वा, बायोसीड्स, बियानी ग्रुप और माडर्नटेक द्वारा दिए गए। इन निवेश प्रस्तावों के चलते छत्तीसगढ़ में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और कृषकों को भी उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा।

Foreign tour इन संस्‍थाओं के साथ हुई चर्चा

मुख्‍यमंत्री की  एनटीटी, जेट्रो, केआईटीए, मोराबु, हंशिन, एटीसीए और यूनिकोरेल जैसी बड़ी संस्थाओं से आईटी, सेमीकंडक्टर, क्लाउड, फार्मा, इलेक्ट्रानिक्स, लाजिस्टिक और स्किल ट्रेनिंग पर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई है।

कोरिया में एमओयू

कोरिया में आईसीसीके के साथ हमारा एमओयू हुआ। वे हमारे नालेज पार्टनर बनेंगे। उनकी मदद से हमें अपनी नई औद्योगिक नीति के तहत आने वाले उद्योगों में नई तकनीक और इसके लिए स्किल्ड मैनपावर तैयार करने में मदद मिलेगी।

बड़े निवेशकों में बनी पहचान

हमने टोक्यो, ओसाका और सियोल में छत्तीसगढ़ इंवेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम किए। इससे एशिया के बड़े निवेशकों के बीच हमारी मजबूत पहचान बनी है।

कोरियन भाषा में की बात

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मैं बताना चाहता हूँ कि पहली बार कोरिया में छत्तीसगढ़ का कोई प्रतिनिधिमंडल गया है। जापान की तरह ही कोरिया में भी हमने कोरियन भाषा में अपनी बात रखी। हमारे वीडियो, ब्रोशर सभी कोरियन भाषा में थे। इससे निवेशकों को हमसे कनेक्ट करने में मदद मिली।

दौरा बेहद सफल

हमारे प्रदेश में विदेशी निवेश लाने, नये नेटवर्क स्थापित करने तथा बेहतर औद्योगिक भविष्य के दरवाजे खोलने की दिशा में हमारा यह दौरा बेहद सफल रहा है। इससे निश्चित ही छत्तीसगढ़ में विकास और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

इंडिया टुडे के सर्वे पर बोले

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अभी इंडिया टुडे के सर्वे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री में मुझे पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मुझ पर भरोसा करने और सदा प्रोत्साहित करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। हम पर जनता ने जो भरोसा जताया उस पर खरा उतरने के लिए हमने दिन रात मेहनत किया। इससे जनता का भरोसा और मजबूत होना स्वाभाविक है।

Foreign tour मोदी की गारंटी पर बोले

हमने मोदी की सभी प्रमुख गारंटियों को तो पूरा कर ही दिया है। हमने अपनी कार्यशैली से सुशासन को एक नई ऊंचाई दी है। सुशासन तिहार के दौरान मैं और मेरी पूरी सरकार, प्रशासन गांव, गली, मोहल्लों में गए। हमारी सरकार और जनता के बीच किसी तरह की दूरी नहीं है। जनता के जीवन स्तर में ट्रिपल इंजन की सरकार की वजह से आए बदलाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है।

Related Articles
chatur postAugust 30, 2025
312 3 minutes read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
19.02.2026 - 19:27:51
Privacy-Data & cookie usage: