Site icon Chatur Post

Forest लड़की के साथ पकड़ा गया फारेस्‍ट गार्ड: युवकों ने पहले पीटा फिर नचाया, वीडियो वायरल

cvxd

Forest सूरजपुर।  छत्‍तीसगढ़ के एक फारेस्‍ट गार्ड का वीडियो सोशली मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यंग फारेस्‍ट गार्ड को कुछ युवक पीट रहे हैं। वीडियो में एक लड़की भी दिख रही है। मारपीट करने के साथ ही युवकों ने फारेस्‍ट गार्ड को नचा भी रहे हैं।

लड़की के साथ पकड़े जाने की चर्चा

चर्चा है कि फारेस्‍ट गार्ड लड़की के साथ जंगल में गया था, इस बात की भनक कुछ युवकों को लग गई और वे पीछा करते हुए वहां पहुंच गए। इसके बाद फारेस्‍ट गार्ड को पकड़ कर पीट दिया।

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/02/Forest-2.mp4

युवती के परिचितों पर मारपीट करने का आरोप

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए फॉरेस्ट गार्ड की युवती के परिचित युवकों ने जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद फोन में गाना बजाकर गार्ड  से डांस भी करवाया। युवकों ने मारपीट और डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाने पहुंची शिकायत

इस पूरी घटना के दौरान वन आरक्षक की गर्लफ्रेंड भी मौके पर मौजूद रही लेकिन उसने न लोगों को विरोध किया ना ही बचाने का प्रयास किया। हैरानी की बात तो ये है कि पीड़ित आरक्षक ने इसकी शिकायत  किसी भी थाने में दर्ज नहीं कराई है। हालांकि इस मामले पर सूरजपुर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा है कि इस तरह का एक वीडियो संज्ञान में आया है लेकिन किसी भी तरह की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी

https://chaturpost.com/wp-content/uploads/2026/02/Forest-3.mp4

 बेल्ट और डंडे से पीटा

 प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के देवनगर बीट में वन आरक्षक बुधराम पैकरा पदस्थ है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी गया हुआ था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंच गए और उन्होंने वन आरक्षक को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। पहले युवको ने उसे फटकारा।  इसके बाद सबक सिखाने के लिए पीटा और फिर गाने पर डांस करने को कहा।  वीडियो में युवक गार्ड को बेल्ट और डंडे  से पीट रहे हैं और गार्ड बचने की कोशिश  कर रहा है।

पिटाई के बाद गार्ड को भगाया, गर्लफ्रेंड को घर भेजा

घटना के दौरान बुधराम यूनिफॉर्म पहने हुए था। इस मामले में पीड़ित ने थाने में किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो वन फारेस्‍ट गार्ड एक युवक को राजू भैया के नाम से संबोधित कर रहा है और बचाने की गुहार लगा रहा है।

Exit mobile version