Site icon Chatur Post

free bus facility  सुविधा में कटौती: नवा रायपुर में नए शासकीय सेवकों को 1 अक्‍टूबर से नहीं मिलेगी यह सुविधा…

Badi Khabar

free bus facility  रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर के शासकीय सेवकों की सुविधा में कटौती कर दी है। इस संबंध में सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। यह आदेश एक अक्‍टूबर 2025 से लागू होगा।

नहीं मिलेगी मुफ्त बस की सुविधा

वित्‍त विभाग से जारी इस आदेश के अुनसार रायपुर शहर से नवा रायपुर अटल नगर में मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार की तरफ से निः शुल्क बस पास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

नवा रायपुर अटल नगर में निवासरत कर्मचारियों को निःशुल्क बस सुविधा अथवा वाहन भत्ता दोनों में से किसी एक को चयन करने का विकल्प की पात्रता थी।

नवा रायपुर अटल नगर आबंटित शासकीय आवास अथवा किराये के मकान में निवासरत कर्मचारियों को भी रायपुर शहर आने जाने हेतु निःशुल्क बस सुविधा अथवा वाहन भत्ता में से एक को चयन करने का विकल्प की पात्रता थी।

free bus facility  12 वर्षों से मिल रही है सुविधा

नवा रायपुर अटल नगर में मंत्रालय/ विभागाध्यक्ष कार्यालयों का संचालन विगत 12 वर्षों से हो रहा है। वर्तमान स्थिति में रायपुर से नवा रायपुर अटल नगर के लिए सार्वजनिक बसों / रेलगाड़ी का संचालन होने के कारण आवागमन की सुविधा सुलभ रूप से उपलब्ध होने के साथ-साथ नवा रायपुर अटल नगर में पूर्णतः विकसित आवासीय व्यवस्था भी उपलब्ध है।

free bus facility  नई भर्ती वालों को नहीं मिलेगी सुविधा

वित्‍त विभाग के इस आदेश में स्‍पष्‍ट किया गया है कि नवीन नियुक्तियों के प्रकरणों में विचारोपरांत निर्णय लिया गया है कि उपरोक्तानुसार उपलब्ध कराई गई निःशुल्क बस पास की सुविधा के विकल्प की पात्रता दिनांक । अक्टूबर 2025 से नवीन नियुक्त शासकीय सेवकों को नहीं होगी, और फलस्वरूप इन शासकीय सेवकों को उपरोक्त निःशुल्क बस पास की सुविधा प्राप्त नहीं होगी।

Exit mobile version