GAD के उप सचिव बनाए गए पुलक भट्टाचार्य: मिली इस बड़े प्रोजेक्‍ट समन्‍वयक की जिम्‍मेदारी

schedule
2026-02-11 | 12:25h
update
2026-02-11 | 12:25h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

GAD रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में सरकार ने पुलक भट्टाचार्य को सामान्‍य प्रशासन विभाग का उप सचिव नियुक्‍त किया है। इस संबंध में सामान्‍य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जीएडी में पदस्‍थापना के साथ ही पुलक भट्टाचार्य को सरकार ने बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपी है।

अभी नगरीय प्रशासन विभाग में हैं पुलक

राज्‍य प्रशासनिक सेवा के काबिल अफसरों में शामिल पुलक भट्टाचार्य अभी नगरीय प्रशासन विभाग में हैं। वे नगरीय प्रशासन विभाग के संचालनालय में अपर संचालक के रुप में काम कर रहे हैं।

उप सचिव के साथ मिली यह बड़ी जिम्‍मेदारी

पुलक भट्टाचार्य को सामान्‍य प्रशासन विभाग में उप सचिव पदस्‍थ करने के साथ ही सरकार ने उन्‍हें iGOT का राज्‍य समन्‍वयक बनाया है। iGOT यानी मिशन कर्मयोगी।

जानिए क्‍या है iGOT कर्मयोगी

कर्मयोगी प्लेटफॉर्म, जिसे iGOT कर्मयोगी के नाम से भी जाना जाता है, भारत सरकार का एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य शासकीय सेवकों विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग और शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे अपने कार्यों को प्रभावी ढंग से कर सकें और बेहतर सेवा प्रदान कर सकें।

कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की मुख्य विशेषताएं

ऑनलाइन प्रशिक्षण और कोर्सेज

 प्लेटफॉर्म पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध हैं, जैसे कि प्रशासनिक कौशल, नेतृत्व विकास, राजनीतिक और सार्वजनिक नीति, संचालन और प्रबंधन, डिजिटल कौशल और अन्य।

लचीला और समय-निर्धारित सीखना

 कोर्सेस लचीले होते हैं और कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार सीख सकते हैं।

प्रगति का ट्रैकिंग और मूल्यांकन

 प्लेटफॉर्म पर शासकीय सेवकों के प्रदर्शन का निरंतर ट्रैकिंग और मूल्यांकन होता है।

16 भाषाओं में उपलब्ध

प्लेटफॉर्म पर 2,400 से अधिक पाठ्यक्रम 16 भाषाओं में उपलब्ध हैं।

1 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता

इस प्लेटफॉर्म पर एक करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 60 फीसदी राज्य व केंद्र शासित प्रदेश से हैं।

chatur postFebruary 11, 2026
231 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 00:50:12
Privacy-Data & cookie usage: