Gajendra Yadav दीपावली पर स्‍कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का विद्यार्थियों और शिक्षकों से खास आह्वान…

schedule
2025-10-19 | 18:33h
update
2025-10-19 | 18:33h
person
chaturpost.com
domain
chaturpost.com

Gajendra Yadav  रायपुर।  स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे दुर्ग स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला, शक्तिनगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम “विष्णु का दीया” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दीपावली पर्व को शिक्षा और संस्कारों से जोडऩे की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के जीवन में ज्ञान का महत्व स्थापित करना और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव का सपना

स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि दीपावली का दीया केवल रोशनी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सपना है कि छत्तीसगढ़ का हर बच्चा शिक्षा के प्रकाश से रोशन हो और पूरे प्रदेश का नाम गौरव के साथ ऊंचा करे। जिस तरह छोटा-सा दीपक अंधकार को मिटा देता है, उसी प्रकार शिक्षा भी जीवन के अज्ञान और कठिनाइयों को दूर कर देती है।

Gajendra Yadav विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान

मंत्री यादव ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से आह्वान किया है कि इस दीपावली पर सभी बच्चे अपने-अपने विद्यालय में एक दीया अवश्य जलाएं। यह दीया केवल उत्सव का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि यह शिक्षा, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा।

यह संकल्प हमें यह याद दिलाएगा कि शिक्षा ही जीवन का सच्चा दीप है, जो न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे समाज को प्रकाशमय बनाती है।

विष्णु का दीया कार्यक्रम मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नाम से प्रेरित है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रदेश के मुखिया स्वयं शिक्षा को सर्वोच्‍च्‍ प्राथमिकता देते हैं और यह चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ का हर बच्चा शिक्षा की ज्योति से आलोकित हो।

Gajendra Yadav इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग के शक्तिनगर विद्यालय में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ-साथ बच्चों द्वारा प्रेरणात्मक गतिविधियां भी होंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव इस अवसर पर विद्यार्थियों से सीधे संवाद करेंगे और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देंगे।

chatur postOctober 19, 2025
331 1 minute read
Follow Us
Imprint
Responsible for the content:
chaturpost.com
Privacy & Terms of Use:
chaturpost.com
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 18:09:51
Privacy-Data & cookie usage: