Site icon Chatur Post

Gariaband News साल के पहले दिन 09 कर्मियों को कारण बताओं नोटिस: वेतन काटने का निर्देश

brea

Gariaband News  गरियाबंद। वर्ष 2026 के पहला दिन जिला के नौ अफसरों और कर्मचारियों के लिए बेहद भारी पड़ गया। कलेक्टर के निर्देश पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही कलेक्टर ने उन सभी का वेतन काटने का भी आदेश जारी कर दिया है।अनुपस्थित मिले कर्मचारी

दरअसल, साल के पहले दिन कलेक्टर बीएस उइके संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय में स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी टेबल पर नहीं मिले।

कलेक्टर ने इन विभागों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने संयुक्त कार्यालय भवन में स्थित खाद्य, श्रम, खनिज विभाग, योजना एवं सांख्यिकी, पीएमजीएसवाय, निर्वाचन शाखा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, उद्यानिकी विभाग, लोक सेवा केंद्र और आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने जताई नाराजगी

कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान विभागों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, स्थापना, फाइलों का भंडारण और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यालय में कार्यालयीन समय में उपस्थित शासकीय कर्मियों की जानकारी ली। समय पर अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर गहरी नाराजगी जताई।

नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर उइके ने बिना सूचना के अनुपस्थित शासकीय सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्यालयीन समय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की सैलरी भी काटने के निर्देश दिए।

ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश

कलेक्टर ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को निर्धारित ड्रेस में ही कार्यालय आने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि शासन के मंशा अनुसार सभी शासकीय सेवक निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित होकर शासकीय दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने जिला अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों के कर्मचारियों को भी निर्धारित समय में कार्यालय आने के नियम का पालन करवाने के निर्देश दिए।

 केंटिन में भी पहुंचे कलेक्टर

कलेक्टोरेट परिसर में स्थित भुतेश्वर नाथ केंटिन का भी कलेक्टर ने निरीक्ष किया। इस केंटिन का संचालन महिला स्व-सहायता करती है। वहां रसोई का निरीक्षण किया जिसमें महिलाओं को साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन-व्यंजन निर्माण करने के निर्देश दिए।

लोक सेवा केंद्र का भी निरीक्षण

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र्र में आधार में त्रुटि सुधार के लिए मैनपरु से आए दो स्कूली छात्राओं के समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा।

व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं में नस्तियों के व्यवस्थित संधारण एवं साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, पुराने और अनुपयोगी फाईलों को डिस्पोज करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आलमारियों में रजिस्टर व दस्तावेजों को क्रमबद्ध तरीके से रख कर फाइलों के नाम युक्त सूची अलमारी में चिपकाने के निर्देश दिए।

Exit mobile version