
Gen Z रायपुर। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज करते सोशल मीडिया में दो कार्टून जारी किया है। एक पोस्ट जेन- जी Gen Z से राहुल गांधी को लात मारते दिखाया गया है। दूसरे में लिखा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस congress में मची रार, कांग्रेस की रैली में रुपए बांटने के बाद भी नहीं जुट रही भीड़। इसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिख रहे हैं। भाजपा आईटी सेल ने इस कार्टून को फेसबुक और X (ट्विटर) पर शेयर किया। Post पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
प्रतिनिधि नियुक्त करे भाजपा- Baij
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज Deepak Baij ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस की रैलियों के लिए अपना एक प्रतिनिधि नियुक्त कर देना चाहिए। प्रतिनिधि को हम मंच जगह देंगे और वो बीजेपी के आला नेताओं को कांग्रेस की रैलियों और कार्यक्रम की सही जानकारी देगा। उनको भीड़ की वीडियोग्राफी Videography करानी चाहिए, जिससे सही जानकारी मिल सके। पर्दे के पीछे छिपकर काम करने का धंधा बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi की सभा में पैसों वाली भीड़ बुलाई गई है। ये सबको पता है, आप बोलो तो वीडियो भेज दे।
Gen Z कांग्रेस ने दी FIR कराने की धमकी
कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने भाजपा नेताओं पर आला नेताओं से चर्चा कर एफआईआर FIR कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि, BJP की सोशल मीडिया सेल से लगातार कांग्रेस Congress के सीनियर लीडर्स और उनके परिजनों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही है। हम इस मामले की शिकायत अब पुलिस से करेंगे। देखना अब यह है कि बीजेपी सरकार के राज्य में कांग्रेस नेताओं और उनके परिजनों पर टिप्पणी करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं।
Gen Z कांग्रेसियों के कृत्य ऐसे ही वायरल हो रहे हैं: भाजपा
इस पर पलटवार कर भाजपा BJP के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी Amit Chimnani ने कहा कि कांग्रेस की एक्टिविटी को ध्यान में रखने के लिए भाजपा को आदमी नियुक्त करने की क्या जरूरत है। सोशल मीडिया Social media पर कांग्रेस के लोगों के कृत्य यू ही वायरल हो जाते हैं। 200 रुपए देकर महिलाओं को बुलाया जाता है। ये लोग उन्हें 100 रुपए देते हैं।
कांग्रेस की इस हरकत से महिलाएं आक्रोशित होगी तो वीडियो Video तो जरूर वायरल viral होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कार्यक्रम में एक रहते हैं, लेकिन अलग-अलग मंच लगाकर नेतागिरी करते हैं। एक मुद्दे पर कांग्रेस नेता प्रदर्शन करने के लिए एक साथ आते हैं, फिर मंच से भाषण देकर एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस जो कर रही है, उसका प्रचार जनता खुद कर रही है। कह रही है कि कांग्रेस में अब कुछ भी बचा नहीं है।




