राज्यसोशल मीडिया

Godham Scheme छत्‍तीसगढ़ सरकार ने शुरू की गोधाम योजना: ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को मिलेगी नई गति, जानिए- क्‍या है गोधाम योजना

Godham Scheme रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार ने नई गोधाम योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Vishnu Deo Sai ने शनिवार को बिलासपुर के तखतपुर विकासखंड के ग्राम लाखासार में इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की विधिवत पूजा-अर्चना करने के उपरांत गोधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

रखने के साथ चारे की भी व्‍यवस्‍था

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गोधाम में आश्रय प्राप्त बेसहारा और घुमंतू पशुओं की देखरेख, चारा, पानी और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चारागाह का भी अवलोकन किया। वहां लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में गोधाम विकसित किया गया है, जिसमें से 19 एकड़ भूमि पर पशुओं के लिए हरे चारे की खेती की जा रही है। गौधाम का संचालन कामधेनु गोशाला Kamdhenu Gaushala समिति द्वारा किया जा रहा है।

गोधाम योजना में यह होगा काम

Vishnu Deo Sai ने कहा कि गोधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि गोधन हमारी ग्रामीण संस्कृति, कृषि व्यवस्था और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

पूरे राज्य में लागू होगी योजना

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा कि राज्य सरकार गोधन संरक्षण और बेसहारा मवेशियों की देखभाल के लिए गोधाम योजना को राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से लागू कर रही है, जिससे गोसेवा की परंपरा को मजबूती मिलने के साथ ही पशुधन संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ रोजगार भी

मुख्‍यमंत्री Vishnu Deo Sai  ने घोषणा की कि अब राज्य के सभी गोधाम  सुरभि गोधाम के नाम से जाने जाएंगे। गोधामों में विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। पशुपालन, हरा चारा उत्पादन और गोबर से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे गोसेवा Service to Cows के साथ-साथ स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था Rural Economy को मजबूती मिलेगी।

पशुपालकों और ग्रामीणों से सीएम ने किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने क्षेत्र के पशुपालकों और ग्रामीणों से संवाद कर गोधन संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस सेवा कार्य में लगे लोगों की सराहना की। उन्होंने गोसेवा Service to Cows  से जुड़े कार्यकर्ताओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने की बात कही और सभी को गोधन संरक्षण तथा गौसेवा के लिए प्रेरित किया।

गोधन संरक्षण को मिलेगी नई दिशा: पटेल

छत्तीसगढ़ गोसेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai का अभिनंदन किया और गौधाम योजना के शुभारंभ के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से गोधन संरक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा बेसहारा और निराश्रित गौवंश के संरक्षण को मजबूती मिलेगी।

Back to top button